SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिलेशनशिप में थे सुभाष घई-महिमा चौधरी? आपसी मतभेद के कारण एक्ट्रेस के हाथ से गई Satya! स्मिता जयकर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शाहरुख खान और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म 'परदेश' ने साल 1997 में बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फैंस के दिलों पर राज किया. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और कलाकारों की केमिस्ट्री सबकुछ हिट रहा. लेकिन इस फिल्म के दौरान डायरेक्टर सुभाष घई और महिमा के बीच एक बड़ा विवाद हुआ, जिसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 23, 2026, 02:12 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 03:34 PM IST
Image Credit: mahima
Join

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की और कई यादगार किरदार निभाए. उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' में उनकी मां का रोल किया था, जिसे आजतक लोगों का प्यार मिलता रहा. स्मिता हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपनी क्लासिक फिल्म 'परदेश' से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई और लीड एक्ट्रेस महिमा चौधरी के बीच हुए चर्चित विवाद को लेकर खुलकर बात की.

स्मिता जयकर ने उस विवाद को याद करते हुए बताया कि महिमा बहुत ही अच्छी और प्यारी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उस समय वो बुरी तरह टूट चुकी थी. उन्होंने बताया कि सेट पर महिमा से ज्यादा बातचीत नहीं हुई, क्योंकि दोनों का साथ में कोई सीन या डायलॉग नहीं था. स्मिता ने बताया कि जब आप किसी को पूरे मन से वरशिप करते हैं और आपको पता चलता है कि वो इंसान वैसा नहीं है, तो आप पूरी तरह से टूट जाते हैं और ऐसा ही महिमा के साथ हुआ.

महिमा ने सुभाष घई पर लगाए थे बुली के आरोप

'परदेश' के दौरान सुभाष घई और महिमा के बीच लीगल फाइट भी देखने को मिली, इस दौरान डायरेक्टर द्वारा एक्ट्रेस पर कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच के आरोप लगाए गए. वहीं महिमा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्हें सेट पर लगातार बुली किया जा रहा था और सुभाष घई के कारण ही उन्हें फिल्म 'सत्या' से बिना बताए बाहर कर दिया गया. स्मिता ने इस विवाद को याद करते हुए बताया कि एक महिला रिश्ते में पुरुष से ज्यादा जुड़ जाती है, लेकिन एक दिन अचानक जब आप उसे छोड़ देते हैं, तो फीलिंग बहुत अलग होती है.

 

मुंबई मेयर कार्यालय और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, E-mail में 'जलसा' और 'दलजीत दोसांझ' का भी जिक्र

सुभाष घई को डेट कर रही थीं महिमा?

स्मिता ने सुभाष घई और महिमा चौधरी के बीच कनेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे सच नहीं मालूम, लेकिन हर कोई उनके रिश्ते के बारे में बात करता था, लोगों ने कहा कि वो दोनों एक रिश्ते में हैं. हर कोई जानता है इसके बारे में, सभी बात करते हैं, तो जब दोनों के बीच बात नहीं बनीं, तो वो एक न्यूकमर एक्ट्रेस थीं, उस समय हो सकता है कि वो एक मेंटल ट्रामा से गुजर रही हों.' स्मिता ने आगे कहा कि सभी ने बाद में एक्ट्रेस की हालत देखी है, वो उस विवाद केल बाद बिल्कुल गायब हो गई थीं.

महिमा चौधरी ने सुभाष घई पर लगाए थे आरोप

महिमा चौधरी को अपनी पहली ही फिल्म 'परदेस' के दौरान बड़ी सफलता मिली, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया. फिल्म के निर्देशक सुभाष घई के साथ हुए मतभेद इतने बढ़ गए थे कि महिमा को इंडस्ट्री में काम मिलने में मुश्किलें आने लगीं. कई बड़े फिल्ममेकर्स ने उनसे दूरी बना ली और यहां तक कि उन्हें कल्ट क्लासिक फिल्म 'सत्या' से भी हाथ धोना पड़ा.

एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना को याद करते हुए सुभाष घई पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा, 'ये बहुत मुश्किल समय था क्योंकि घई ने सभी प्रोड्यूसर्स को पर्सनल मैसेज भेजकर कहा था कि वो एक्ट्रेस के साथ काम न करें.' महिमा ने कहा कि फिल्ममेकर ने एक ऐड भी जारी किया था,  जिसमें कहा गया था कि अगर कोई एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहता है, तो उसे पहले उनसे कॉन्टैक्ट करना होगा, नहीं तो ये उनके कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ होगा. जबकि ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं था.

फफक कर रो पड़े आमिर खान: 'पागलों की तरह काम किया...' बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का छलका दर्द

सलमान खान- संजय दत्त ने दिया था साथ

महिमा ने इस पूरी घटना और विवाद को याद करते हुए कहा था कि उस मुश्किल दौर में इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनसे किनारा कर लिया था. लेकिन सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी ये चार लोग ही उनके सपोर्ट में आगे आए थे और उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दी थी. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES