Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला की पिटाई पर सिवेट तोमर बोले- कॉलर पकड़कर समझा रहा था हर समय धर्म...
Rise and Fall 2 में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच हुई लड़ाई सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी. लड़ाई के बाद अब सिवेट तोमर ने अपना पक्ष रखा है.
Rise and Fall 2 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है. वीरेंद्र सहवाग के शो में सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच मारपीट हो गई. जिसके बाद मेकर्स ने सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया. एविक्शन के बाद सिवेट ने अपना रिएक्शन दिया है.
सिवेट ने दिया रिएक्शन
शाहजाद की टीम ने सोशल मीडिया पर एक तरफ उनका बचाव किया है. वहीं दूसरी तरफ सिवेट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने शहजाद की टीम को जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा है. सिवेट ने वीडियो के जरिए बोला कि सबसे पहले किसी पर भी हाथ उठाना गलत है. पर मैं आप सबसे यह जानना चाहता हूं कि अगर मैं किसी शो का हिस्सा हूं, एक आदमी सुबह से लेकर शाम तक बस एक ही बात करता है. उसकी बातें धर्म और जाति से जुड़ी हो. पिछले चार दिन से यही सब हो रहा था.
बहुत से लोगों ने मुझे बोला कि मैंने पीछे से हाथ उठाया. मैं बता दूं कि जब मैं आगे की तरफ जा रहा था, उस दौरान वह अचानक मुड़ गया. इसके बाद अगर आप अगला कट देखेंगे, तो मैं सामने ही हूं. मैंने उसे कॉलर से पकड़ा था. 5 सेकंड तक मैं उसके साथ था उस दौरान कोई भी नहीं था. अगर मुझे मारना होता तो मैं तभी मार देता ना. मैं बस कॉलर पकड़कर समझा रहा था कि तुम हर समय धर्म की बात कर रहे हो.
शहजाद की टीम ने किया बचाव
शहजाद की टीम ने भी उनका बचाव किया है. टीम ने पोस्ट में लिखा-शहजाद जब छोटे बच्चे थे, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया, उनकी मां बुजुर्ग हो चुकी हैं, उनके भाई के साथ उनके मतभेद हैं. वह काम के लिए इस शो में आए हैं. इस शो के जरिए वह पैसा कमाने आए हैं, लेकिन उन्हें शो में गालियां दी गई और उनके ऊपर फिजिकल अटैक हुआ. उकसाने और बदतमीजी करने के बाद भी शहजाद ने मैच्योरिटी से काम लिया. टीम ने पोस्ट में लिखा कि आप सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन उनका हौसला नहीं तोड़ सकते हैं.
क्या था पूरा मामला
एक टास्क के दौरान शहजाद और सिवेत के बीच जुबानी जंग शुरू हो जाती है धीरे-धीरे ये बहस लड़ाई का रूप ले लेती है. सिवेत ने गुस्से में शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया था. जिससे शहजाद जमीन पर गिर गए. लड़ाई के दौरान शहजाद का कुर्ता भी फट गया. जिसके बाद मेकर्स ने सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया. वहीं स्वरा भास्कर और करण पटेल ने इस बात का विरोध किया है. उन्होंने बोला कि शहजाद की बातों ने सिवेत को उकसाया था.