भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'पता नहीं ये स्क्रिप्टेड था या नहीं' : सलमान खान के एंटी-ट्रोलिंग भाषण पर सिंगर पलाश सेन का बड़ा बयान

'पता नहीं ये स्क्रिप्टेड था या नहीं' : सलमान खान के एंटी-ट्रोलिंग भाषण पर सिंगर पलाश सेन का बड़ा बयान

कुछ दिनों पहले सलमान खान द्वारा 'बिग बॉस 20' के स्टेज से ट्रोलिंग और पेड नेगेटिव पीआर कैंपेन करने वालों को सख्त मैसेज दिया गया था, जिसकी चारों ओर चर्चा हुई. वहीं अब इस मामले में सिंगर पलाश सेन ने रिएक्शन देते हुए कहा कि सलमान खुद पहले इस तरह के कल्चर का हिस्सा रह चुके हैं.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 22, 2026, 12:30 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 12:51 PM IST
joinshare
'पता नहीं ये स्क्रिप्टेड था या नहीं' : सलमान खान के एंटी-ट्रोलिंग भाषण पर सिंगर पलाश सेन का बड़ा बयान
Image Credit: सलमान खान

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पॉपुलर बैंड 'यूफोरिया' के फ्रंटमैन और जाने-माने सिंगर पलाश सेन ने हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर खुलकर निशाना साधा है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पलाश ने सलमान खान के उस बयान पर सवाल खड़े किए, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और पेड नेगेटिव पीआर कैंपेन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी. पलाश का ये बयान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई बहस का कारण बन गया है. ये पूरा मामला 'बिग बॉस 20' के एक हालिया एपिसोड से जुड़ा है, जहां सलमान खान ने पैपराजी और सोशल मीडिया ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई थी.

सलमान ने उन लोगों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की तो,  जो सेलिब्रिटीज को उनके अपीयरेंस और प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाते हैं. हालांकि, पलाश सेन ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये पहचान पाना बहुत मुश्किल है कि टीवी पर दिखाई गई ये बात असली थी या महज एक स्क्रिप्टेड ड्रामा था.

सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान पलाश सेन ने कहा, 'यहां तक कि सलमान खान ने खुद इस शो पर ऐसा किया है…100 परसेंट, हमें नहीं पता कि ये स्क्रिप्टेड था या ये सच में ऑर्गेनिक था. हम सभी के लिए ये पता लगाना बहुत मुश्किल हो गया है'. इसके आगे उन्होंने सलमान पर आरोप लगाते हुए कहा, 'ये मत भूलिए, कि वो इसे शुरू करने का हिस्सा हैं. प्रॉब्लम कभी भी हायरार्की के नीचे से नहीं आतीं, ये ऊपर से शुरू होती हैं. मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा हूं, लेकिन अगर आप तलवार के दम पर जीते हैं, तो आप तलवार से ही मारे जाएंगे.'

सलमान खान थे ट्रोलिंग कल्चर का हिस्सा?

सिंगर ने आगे कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई जिसने कई सालों तक अपनी जगह बनाए रखी है, जाहिर है उसने पीआर वालों के साथ खेला है, हम सब ये जानते हैं. एक दिन, आप कुछ कहना शुरू कर सकते हैं और संत जैसा लग सकते हैं. हालांकि, उन्होंने जो कहा वो बहुत-बहुत बहादुरी का काम था. मैं आपको बता रहा हूं कि वो प्रॉब्लम का हिस्सा थे. हम सब ये जानते हैं'.

salmanपीआर कल्चर से बनाई दूरी 

पलाश सेन इसके आगे ये भी शेयर किया कि वो क्यों मुंबई की चकाचौंध और वहां के नेटवर्किंग कल्चर से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं. उन्होंने साफ किया कि उन्हें फिल्मी कैंप्स का हिस्सा बनना या वहां जाकर चापलूसी करना कभी पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं कई वजहों से बॉम्बे में नहीं रहता. ये उनमें से एक है, क्योंकि मुझे सच में नहीं पता कि इस तरह की चीजो को कैसे हैंडल करना है, कैंप का हिस्सा कैसे बनना है, कैसे जाकर जी हुजूरी करनी है. मैं भी जाकर ये कर सकता था. मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि मैं समझ गया था कि यहां कुछ भी सच नहीं है, ये शोबिज है'.

बॉडी-शेमिंग पर छिड़ी लंबी बहस

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के स्टेज पर वरुण धवन और सोहेल खान के लुक्स पर होने वाली टिप्पणियों का भी कड़ा विरोध किया था. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस रिएक्शन को कटरीना कैफ की पोस्टपार्टम वेट को लेकर हाल ही में हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग से भी जोड़ा गया. एक तरफ जहां सलमान ने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेकर एक सख्त मैसेज देने की कोशिश की, तो वहीं पलाश सेन के इन तीखे सवालों ने इंडस्ट्री के भीतर छिपे पीआर और कैंप कल्चर की कड़वी सच्चाई को फिर से सामने ला दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
salman khan
Bigg Boss 20