SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिलीज से पहले 'द वन' ने की कमाई, एडवांस बुकिंग में चला जादू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार 'द वन' ने अब तक लगभग 6.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 24, 2026, 10:23 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 10:27 PM IST
Join

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही रिलीज को तैयार है. फिल्म द वायरल फीवर और बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है. फिल्म एक पौराणिक थ्रिलर है. फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक हुई है. फिल्म से छठ का सॉन्ग काफी वायरल हुआ है. लोगों को छल का गीत काफी पसंद आया है. आइए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है.

एडवांस बुकिंग से कमाई

सैकनिल्क के अनुसार द वन ने अबतक 6.39 करोड़ रुपये की कमाई की है. एडवांस बुकिंग में फिल्म की अब तक 21 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं. सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में टिकट बिकी हैं. ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर 1.15 की कमाई कर सकती है.

पहले दिन कमाई की उम्मीद

फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म से उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है. फिल्म की कहानी अगर लोगों को पसंद आती है तो फिल्म की कमाई और अधिक बढ़ सकती है. द वन फिल्म का निर्देशन दीपिक कुमार मिश्रा ने किया है.

पर्दे पर पहली बार दिखेगी तमन्ना और सिद्धार्थ की जोड़ी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया द वन में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. बिग स्क्रीन पर दोनों को साथ में देखने के लिए स्टार्स बेताब हैं. तमन्ना और सिद्धार्थ के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी

द वन फिल्म की कहानी बिहार के 16वीं सदी  के रहस्यमयी मंदिर वन देवी पर आधारित है.फिल्म की कहानी रहस्यमयी लोककथाओं पर आधारित है. मान्यताओं के अनुसार शाम होने पर या फिर रात होने पर कोई भी इंसान मंदिर या उसके आसपास जंगल में जाने की हिम्मत नहीं करता है. रात के समय मां वन देवी खुद जंगल में आती हैं. जिस वजह से शाम को मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं. फिल्म में सुपरनैचुरल एलिमेंट्स दिखाया जाएगा. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES