SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सेंसर बोर्ड की हरी झंडी: बिना किसी कट के पास हुई सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan; CBFC से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

The Vvaan CBFC Certificate: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई एडवेंचर फिल्म ‘द वन’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. सेंसर बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के पास कर दिया है. ‘पंचायत’ फेम डायरेक्टर की इस लोककथा और फैंटेसी से भरी थ्रिलर का रनटाइम और रिलीज की पूरी कहानी बेहद दिलचस्प है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 23, 2026, 08:07 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 01:28 PM IST
Image Credit: बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ (AI)
Join

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली नई एडवेंचर फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर फैंस के बीच काफी समय से बज बना हुआ है. अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह रेडी है. रिलीज की तारीख बेहद नजदीक है और उससे पहले मेकर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ गई है. फिल्म ने सेंसर बोर्ड की सभी फॉर्मेलिटीज आसानी से पूरी कर ली हैं. खास बात ये रही कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है. अब इसके सिनेमाघरों में उतरने का रास्ता साफ है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म को बिना किसी कट और काट-छांट के अपनी मंजूरी दी है. सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को 22 सितंबर को ये ऑफिशियल सर्टिफिकेट सौंपा. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के किसी भी सीन या डायलॉग पर कैंची नहीं चली है. यहां तक कि इसके टाइटल, क्रेडिट्स या किसी एंटी-ड्रग टिकर में भी बदलाव करने को नहीं कहा गया. ऑडियो और वीडियो दोनों ही रूप से फिल्म पूरी तरह ओरिजिनल रखी गई है, जो आज के समय में किसी बड़ी फिल्म के लिए काफी राहत की बात मानी जाती है.

फिल्म का रनटाइम और दोनों हिस्सों का समय

सेंसर बोर्ड के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ‘द वन’ का कुल रनटाइम 136.25 मिनट है, यानी ये फिल्म कुल 2 घंटे 16 मिनट और 25 सेकंड लंबी होगी. सामने आई रिपोर्ट में ये भी साफ किया गया है कि इंटरवल से पहले फिल्म का पहला हिस्सा लगभग 1 घंटे 4 मिनट का रखा गया है. इसके बाद कहानी आगे बढ़ेगी और दूसरा हिस्सा करीब 1 घंटे 12 मिनट का होगा. मेकर्स ने फिल्म की लंबाई को बहुत ज्यादा बड़ा न रखकर एकदम चुस्त और कसा हुआ रखने की पूरी कोशिश की है, ताकि थिएटर में बैठे दर्शकों का रोमांच और दिलचस्पी पूरी कहानी के दौरान लगातार बनी रहे.

सच्चा सितारा वही, जो रोशनी बांटे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फिल्मी सितारों से अपील; बोलीं- ‘सेहत बिगाड़ने वाली चीजों का प्रचार बंद करें...’

लोककथा, रोमांस और फैंटेसी का तड़का

इस फिल्म का ताना-बाना भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी की एक मिस्टीरियस दुनिया के इर्द-गिर्द बुना गया है. कहानी में ऑडियंस को रोमांच, मिस्ट्री, रोमांस और कई सुपर नेचुरल पहलू देखने को मिलेंगे. सबसे खास बात इसका डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला है, जिनको हर कोई मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के शानदार डायरेक्शन के लिए जानता है. ऐसे में उनसे बड़े पर्दे पर भी काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के साथ-साथ अनुप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे उम्दा कलाकार भी लीड रोल में अपनी अदाकारी दिखाते नजर आएंगे.

बदली हुई तारीख और नई रिलीज का मुकाबला

फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने उठाया है. ये बालाजी मोशन पिक्चर्स, द वायरल फीवर और 11:11 प्रोडक्शन के कोलैबोरेशन से तैयार हुई है. पहले ये फिल्म 28 अगस्त को पर्दे पर आने वाली थी, जहां इसकी सीधी टक्कर यश-कियारा की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला था. हालांकि, बाद में क्लैश से बचते हुए रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाकर 25 सितंबर 2026 कर दिया गया. अब ये इसी तारीख को सिनेमाघरों में उतरेगी, जहां इसका सामना दोबारा रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से होने जा रहा है.

ट्रेलर का रिस्पॉन्स और गाने के राइट्स का मामला

फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था, तब लोगों की तरफ से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. हालांकि, इसके बाद रिलीज हुए गानों जैसे ‘छठी मैया’ और ‘ठुमक ठुमक’ ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई और लोगों का ध्यान खींचा. रिलीज से ठीक पहले फिल्म एक म्यूजिक कॉन्ट्रोवर्सी में भी फंस गई थी. संगीतकार सरगम वैश ने आरोप लगाया था कि ट्रेलर में उनकी ‘ऐगिरी नंदिनी’ रिकॉर्डिंग बिना इजाजत इस्तेमाल की गई. बाद में मेकर्स ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत सिंक राइट्स खरीदे और उन्हें बाकायदा क्रेडिट देने पर राजी हो गए. अब बिना किसी रुकावट के ये फिल्म रिलीज होने वाली है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES