SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

The Vvaan X Review: लोगों को कैसी लगी सिद्धार्थ-तमन्ना की एडवेंचर फिल्म ‘द वन’, VFX ने किया निराश; कमजोर निकली कहानी?

The Vvaan X Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. सोशल मीडिया पर आए शुरुआती रिव्यू में लोग इसकी लोककथा, डर और छठ पूजा से जुड़े इमोशन की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसकी कहानी और VFX को लेकर भी बातें कर रहे हैं. चलिए बताते हैं ऑडियंस और क्रिटिक्स को कैसी लगी ये फिल्म?

Written By Vandana Saini
Published: Sep 25, 2026, 11:26 AM IST | Updated: Sep 25, 2026, 12:02 PM IST
Image Credit: पब्लिक को कैसी लगी सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ (AI)
Join

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. सिनेमाघरों में दस्तक देते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के शुरुआती रिएक्शन भी आने लगे. ज्यादातर लोग फिल्म को लेकर पॉजिटिव बातें कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि बॉलीवुड की घिसी-पिटी कहानियों के बीच ये फिल्म एक ताजी हवा के झोंके जैसी हैं. दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारतीय लोककथाओं, मिस्ट्री, एडवेंचर और और आस्था को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर दिखाती है. थिएटर से निकलते ही लोग इसकी जमकर तारीफ की.

फिल्म देखने वाली ऑडियंस और क्रिटिक्स का कहना है कि इसका असली दम इसकी जड़ों से जुड़ी कहानी है. एक फिल्म क्रिटिक्स ने एक्स पर अपनी राय देते हुए लिखा कि ‘द वन’ एक असली भारतीय लोककथा है, जो सिर्फ ज्ञान नहीं बांटती बल्कि पर्दे पर एंटरटेन भी करती है. उन्होंने इसे सिनेमाघरों में बैठकर देखने लायक एक पैसा वसूल एक्सपीरियंस बताया. वहीं, दूसरे रिव्यू में फिल्म की तेज रफ्तार, सुपरनेचुरल सस्पेंस और छठ पूजा से जुड़े सांस्कृतिक पहलुओं को सराहा गया है. कहानी में जिस तरह से भारतीय आस्था और एडवेंचर का मेल दिखाया गया है, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

पर्दे पर दिखा लोककथा और वीएफएक्स का कमाल

फिल्म के विजुअल्स और VFX को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने बड़े पर्दे के हिसाब से शानदार माहौल तैयार किया है. एक यूजर ने रिव्यू देते हुए लिखा कि फिल्म में 'भुतक्का' की पुरानी कहानी को, जिस विजुअल स्टाइल में दिखाया गया है, वो किसी एनिमे और भारतीय लोककथा के मिलन जैसा लगता है. फिल्म के कई सीन आंखों को चौंधिया देते हैं और सिनेमाघर में एक अलग ही मैजिकल वर्ल्ड का अहसास कराते हैं. बड़े पर्दे के लिए डिजाइन किए गए ये सीन्स दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने में काफी हद तक कामयाब होते हैं.

रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस: 9 साल पहले गायब बेटी की तलाश में भटकती बिलखती मां, क्या अपनों ने ही दिया धोखा? Netflix पर हुई स्ट्रीम

कुछ दर्शकों ने गिनाईं फिल्म की कमियां

तारीफों के बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म के कुछ सीन्स में VFX का काम काफी कमजोर लगता है, जिसे और बेहतर किया जा सकता था. वहीं, कुछ लोगों को इसकी कहानी थोड़ी खींची हुई महसूस हुई. उनका मानना है कि इंटरवल के बाद रफ्तार धीमी हो जाती है और कहानी को बेवजह लंबा कर दिया गया है. हर फिल्म की तरह इसमें भी कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि लोककथा के यूनिक सब्जेक्ट की वजह से इन छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज किया जा सकता है.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा हाल?

कमाई की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक ‘द वन’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत कर सकती है. कुछ फिल्म क्रिटिक्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 7 से 9 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है. एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की कहानी में छठ पूजा का खास जिक्र होने की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में ऑन स्पॉट बुकिंग काफी मजबूत रहने की उम्मीद है. लोकल कल्चर और त्योहार से जुड़ाव होने के चलते हिंदी बेल्ट के दर्शक इसे देखने के लिए खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं.

माउथ पब्लिसिटी तय करेगी फिल्म का भविष्य

ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म की असली किस्मत दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी पर टिकी होगी. अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों का ऐसा ही प्यार मिलता रहा, तो ये अपने पहले वीकेंड में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा आराम से छू सकती है. सिद्धार्थ और तमन्ना की फ्रेश केमिस्ट्री के साथ-साथ इस लोककथा का देसी तड़का फैमिली ऑडियंस को भी थिएटर्स तक खींच सकता है. अब आने वाले दिनों में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया का ये पॉजिटिव माहौल टिकट खिड़की पर कितने बड़े नोटों की बारिश करा पाता है या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES