App

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने रेंट पर चढ़ाया लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीनों करते हैं लाखों की कमाई

शक्ति कपूर और उनकी बेटी श्रद्धा कपूर अपने फ्लैट को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस और उनके पिता लग्जरी फ्लैट से मोटी कमाई करते हैं. लास्ट ईयर खरीदे हुए अपार्टमेंट से वह हर महीने मोटी कमाई करते हैं.

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने रेंट पर चढ़ाया लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीनों करते हैं लाखों की कमाई
Image Credit: इंस्टाग्राम


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर अपने अपार्टमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. प्लैट से एक्ट्रेस हर महीने मोटी कमाई करती हैं. दरअसल श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट किराय पर दिया है.

CRE Matrix में प्रॉपर्टी से जुड़े दास्तावेज के अनुसार यह अपार्टमेंट लगभग 1050 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इस घर को लीज पर 3 साल के लिए दिया गया है. पहले साल के किराए पर हर महीने 2.5 लाख रुपये मिलेंगे. सलाना किराये पर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी.

हर साल बढ़ेगा रेंट

दूसरे साल किराय की रकम दूसरे साल 2.62 लाख रुपये और तीसरे साल की लगभग 2.75 लाख रुयपे प्रति महीना मिलेगी. सिक्यॉरिटी अमाउंट 7.5 लाख रुपये है. एक्ट्रेस का फ्लैट तीन साल की लीज पर दिया गया है. 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक फ्लैट लीज पर रहेगा.

साउथ मुंबई में खरीदा था अपार्टमेंट

एक्ट्रेस ने यह अपार्टमेंट मुंबई के महालक्ष्मी ईस्ट स्थित पिरामल महालक्ष्मी साउथ टावर में खरीदा है. फ्लैट पूरी तरह से फर्निश्ड है. फ्लैट में सोफा, कुर्सियां, अलमारी, चार एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्यूरीफायर, गैस स्टोव, चिमनी और डाइनिंग टेबल जैसी सारी सुविधा मौजूद है. इस फ्लैट का मेंटेनेंस, टैक्स और कुछ फीस श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर की तरफ से दिए जाएंगे. वहीं बिजली का बिल किरायदार को खुद से देना होगा.

खुद रही हैं किराये के घर में

श्रद्धा कपूर इससे पहले मुंबई के जुहू इलाके में अपने महंगे किराये के घर को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस लगभग 3,929 स्क्वायर फीट के अपार्टमेंट को 6 लाख रुपये महीने पर किराये पर लिया था. साल 2026 में उन्होंने इस घर का लीज एग्रीमेंट 1 साल के लिए बढ़ाया. एक्ट्रेस के इस घर का सालाना किराया लगभग 72 लाख रुपये है. एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ अपार्टमेंट में रहती हैं.

श्रद्धा कपूर फिल्म

श्रद्धा कपूर के फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस को बॉलीवुड में फेम आशिकी 2 से मिली थी. आशिकी 2 से श्रद्धा को रातोंरात फेम मिला था. इसके बाद श्रद्धा एक विलन, स्त्री, हैदर और रॉक ऑन 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

श्रद्धा कपूर डेटिंग

श्रद्धा कपूर को लेकर खबरें हैं कि वह राइटर राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं. एक्ट्रेस ने साल 2024 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल मोदी संग अपने रिश्ते का हिंट दिया था. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- दिख रख लें, नींद तो वापस दे दे यारा.  इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जुड़ चुका है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More