App

'ईठा' का 'स्त्री' से क्या है कनेक्शन? श्रद्धा कपूर ने दिखाई नई फिल्म के साथ डरावनी झलक; इस दिन आएगा ट्रेलर

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म का नाम सामने आते ही इसकी तुलना ‘स्त्री’ से होने लगी है. आइए जानते हैं कब आएगा फिल्म का ट्रेलर....

'ईठा' का 'स्त्री' से क्या है कनेक्शन? श्रद्धा कपूर ने दिखाई नई फिल्म के साथ डरावनी झलक; इस दिन आएगा ट्रेलर
Image Credit: 'ईठा' के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर जल्द ही सामने आने वाला है. इसे लेकर एक्ट्रेस आए दिन पोस्ट शेयर करती हैं. यूं तो एक्ट्रेस और मेकर्स पहले ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा चुके हैं. लेकिन इसी बीच एक बार फिर से श्रद्धा ने इसकी रिलीज डेट बताते हुए इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. एक्ट्रेस ने इसके साथ ही अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' से भी कनेक्ट कर दिया.

दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपने पोस्ट में 'ईठा' की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो कि शुरुआत में एक एंटी पॉइंट पर एक कोने पर एक महिला की मूर्ति लगी हुई है. बता दें कि ये झलक 'स्त्री' की है. इसके बाद 2026 लिखा हुआ है. साथ में एक सस्पेंस भरा और डरावना म्यूजिक भी बजता है. फिर श्रद्धा 'ईठा' के अवतार में साड़ी में सज-धजकर भीड़ के सामने स्टेज पर डांस करते हुए दिखती हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'डर का नाम Stree था…अब तूफान का नाम EETHA है! ईठा का ट्रेलर कल (30 अक्टूबर) रिलीज होगा.' बता दें कि फिल्म 'ईठा' को 'स्त्री' और 'स्त्री 2' बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स ने ही बनाया है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

कब आएगा फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर

इससे पहले श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट में लिखा था, 'ईठा' का ट्रेलर शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को आएगा. इसके साथ एक टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें 'बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार' लाइन है. ये इशारा करती है कि इस शुक्रवार कुछ शानदार देखने को मिलेगा. इस छोटी सी झलक की शुरुआत एक बड़ी, गोल खुली जगह में जमा भारी भीड़ से होती है. भीड़ में मौजूद कई लोगों के हाथों में छोटी, चमकती हुई रोशनी या मोमबत्तियां हैं, जिससे पूरी जगह रोशनी से जगमगा उठती है, जबकि इस खाली घेरे के बिल्कुल बीच में एक व्यक्ति खड़ा है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के पहले पूरे ट्रेलर को 'UA 16+' सर्टिफिकेट दे दिया है. 2 मिनट 58 सेकंड लंबे इस ट्रेलर को 'रामायण' से पहले सिनेमाघरों में दिखाए जाने की उम्मीद है. 'जरा हटके जरा बचके' के लिए मशहूर लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म के निर्देशक हैं. मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा इसके निर्माता हैं. क्षितिज पटवर्धन ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है, अजय-अतुल ने म्यूजिक दिया है, और आकाश अग्रवाल ने सिनेमैटोग्राफी की है. श्रद्धा कपूर ने विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का मुख्य किरदार निभाया है. वह एक जानी-मानी मराठी तमाशा और लावणी कलाकार थीं, जिनके जीवन से प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई गई है.

श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी हैं. यह फिल्म दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर ने निधन के बाद ऑन-स्क्रीन मौजूदगी होगी.

'ईठा' किस बारे में है?

'ईठा' एक जीवनी पर आधारित ड्रामा है, जो महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है. यह फिल्म उनके मशहूर होने के सफर, उनके निजी संघर्षों और महाराष्ट्र की लोक नाट्य परंपरा में छोड़ी गई उनकी अमिट विरासत को दिखाती है. 'ईठा' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More