भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश: ‘शेखर टुनाइट’ में गेस्ट बनकर आने वाले थे नाना, निधन के बाद शेखर सुमन ने रद्द किया लास्ट एपिसोड

अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश: ‘शेखर टुनाइट’ में गेस्ट बनकर आने वाले थे नाना, निधन के बाद शेखर सुमन ने रद्द किया लास्ट एपिसोड

Shekhar Suman Cancels Shekhar Tonight Finale: नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इसी गहरे दुख के बीच शेखर सुमन ने अपने चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ का ग्रैंड फिनाले शूट करने से साफ मना कर दिया. आखिर क्यों उन्होंने किसी और को गेस्ट बनाने से इनकार कर दिया?

Written ByVandana Saini
Published: Oct 11, 2026, 11:04 AM IST|Updated: Oct 11, 2026, 11:46 AM IST
joinshare
अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश: ‘शेखर टुनाइट’ में गेस्ट बनकर आने वाले थे नाना, निधन के बाद शेखर सुमन ने रद्द किया लास्ट एपिसोड
Image Credit: शेखर सुमन ने 'शेखर टुनाइट' का फिनाले किया रद्द

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

शेखर सुमन का फेमस टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ अपने पहले एपिसोड से ही लोगों के बीच खूब छाया रहा. इस शो पर संजय दत्त जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस सीजन का फिनाले एपिसोड कितना खास और बड़ा होगा, लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक बेहद इमोशनल कर देने वाली खबर सामने आई है. शो के होस्ट शेखर सुमन ने अपने इस शो का आखिरी एपिसोड हमेशा के लिए रद्द करने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि इस खालीपन को अब कोई नहीं भर सकता.

असल में ‘शेखर टुनाइट’ के आखिरी एपिसोड में खुद नाना पाटेकर बतौर गेस्ट आने वाले थे. दोनों के बीच शो को लेकर पूरी बातचीत हो चुकी थी और शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और शूटिंग से ठीक पहले दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया. इस गहरे सदमे ने शेखर सुमन को अंदर तक हिला कर रख दिया है. उन्होंने भारी मन अपने से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है और नाना पाटेकर के साथ इस फिनाले को शूट करके खानापूर्ति बिल्कुल नहीं करेंगे.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नाना की सादगी और बेबाकी को किया सलाम

नाना पाटेकर को याद करते हुए शेखर सुमन ने कहा कि उनकी पर्सनालिटी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. नाना हमेशा अपनी बेबाकी, हिम्मत और सच्ची ईमानदारी के लिए जाने जाते थे. उनकी यही सादगी सिनेमा जगत में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी. शेखर ने बताया कि नाना जैसे इंसान कभी दिखावा पसंद नहीं करते थे और जो बात दिल में होती थी, वही जुबान पर लाते थे. उनका जाना सिनेमा जगत के लिए एक ऐसी बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई आने वाले कई दशकों तक शायद कोई दूसरा कलाकार न कर पाए.

‘अब लूंगा बड़ा एक्शन...’, पैप्स की इन हरकतों पर खौला भाईजान का खून, ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने सख्त वॉर्निंग

खुद नाना ने जताई थी शो में आने की इच्छा

साथ ही शेखर सुमन ने इमोशनली शेयर किया कि नाना पाटेकर उनके शो को बहुत शौक से देखा करते थे. उन्होंने खुद फोन पर शेखर से कहा था कि वे रोज ‘शेखर टुनाइट’ देखना पसंद करते हैं. नाना का मानना था कि शेखर के अंदाज में उन्हें कहीं न कहीं अपनी ही झलक दिखाई देती है. आमतौर पर कई बड़े इवेंट्स के इनविटेशन ठुकरा देने वाले नाना ने इस शो में शामिल होने की इच्छा खुद जाहिर की थी. शेखर के लिए ये बात किसी बड़े सम्मान और अवॉर्ड से कम नहीं थी कि इतना बड़ा कलाकार खुद उनके मंच पर आना चाहता था.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अधूरी रह गई साथ काम करने की पुरानी याद

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने उस पुराने दौर को भी याद किया, जब दोनों ने एक फिल्म में एक साथ काम किया था. हालांकि, किस्मत का खेल ऐसा रहा कि वो फिल्म कभी पर्दे पर रिलीज ही नहीं हो पाई. शेखर को पूरी उम्मीद थी कि जो अधूरापन सिनेमा के पर्दे पर रह गया था, उसे वे इस टॉक शो के मंच पर बैठकर पूरा कर लेंगे. दोनों मिलकर पुरानी यादों को ताजा करने वाले थे, लेकिन वक्त ने ऐसा करवट बदला कि वो मुलाकात शो के सेट पर पहुंचने से पहले ही हमेशा के लिए एक अधूरा सपना बनकर ही रह गई और यादों का हिस्सा बन गई.

यादों के साथ सीजन का अंत करने की ठानी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार के जाने पर शेखर सुमन ने दो टूक शब्दों में कहा कि नाना पाटेकर की जगह इस दुनिया में कोई दूसरा इंसान नहीं ले सकता. यही वजह है कि उन्होंने किसी और को शो में बुलाने की बजाय इस सीजन को यहीं खत्म करने का फैसला किया. वे चाहते हैं कि इस सीजन की एंडिंग नाना पाटेकर के सम्मान और उनकी खूबसूरत यादों के साथ ही हो. शेखर के इस सेंसिटिव फैसले ने ऑडियंस का दिल छू लिया है और लोग सोशल मीडिया पर नाना को याद करते हुए शेखर के इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Shekhar Suman
nana patekar