SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी सिंगिंग रियलिटी शो में थे कंटेस्टेंट, आज बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर हैं शेखर रवजियानी, कैसे बनी विशाल-शेखर की जोड़ी

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शेखर रवजियानी का 29 नवंबर को जन्मदिन होता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कंटेस्टेंट से की थी. आज के समय में वह हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 28, 2026, 23:33 IST | Updated: Nov 28, 2026, 23:39 IST
Image Credit: शेखर रवजियानी का जन्मदिन
Join

शेखर रवजियानी का जन्म 29 नवंबर को गुजरात के कच्छ में हुआ. शेखर हिंदी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और कंजोजर हैं. हिंदी सिनेमा में शेखर का नाम जब विशाल से जुड़ता है तो उनका ओहदा बढ़ जाता है. विशाल के बिना शेखर का नाम अधूरा लगता है. आइए जानते हैं दोनों की जोड़ी कैसे बनी.

शो में बने कंटेस्टेंट

शेखर रवजियानी को बचपन से ही म्यूजिक पसंद था. उनके पिता ने बेटे के इस शौक को समझ लिया. पिता के साथ मिला तो शेखर को काफी अवसर मिले. शेखर के पिता ने उन्हें उस्ताद नियाज अहमद से म्यूजिक की ट्रेडिंग दी थी. इसके बाद शेखर रियलिटी शो  सा रे गा मा पा में जाने का मौका मिला. यह शो उनके करियर की शुरुआत थी. इसके बाद शेखर विशाल ददलानी से मिले. जिसके बाद दोनों ने मिलकर काम किया. आज भी लोग विशाल-शेखर की जोड़ी को पसंद करते हैं.

विशाल और शेखर का रिश्ता

विशाल और शेखर की पहली इंडस्ट्री में आने से पहले एक दूसरे को जानते थे. बल्कि ये दोनों बचपन के दोस्त थे. इस वजह से दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे का साथ काम किया. साल 1997 में शेखर को फिल्म प्यार में कभी भी गाने के लिए बुलाया गया था. रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो जाने के बाद उन्हें पता चला कि विशाल को भी इस गाने के लिए बुला गया है. इसके बाद दोनों ने साथ में गाना गया. इसके बाद से ही दोनों की जोड़ी हिट हो गई. तब से आज तक दोनों साथ में है.

भाई जैसा है रिश्ता

शेखर और विशाल भले ही सगे भाई नहीं लेकिन दोनों के बीच का रिश्ता भाई जैसा है. शेखर और विशाल की मुलाकात इंडस्ट्री में आने के बाद हुई थी. लेकिन दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे. इंडस्ट्री में मुलाकात होने के बाद दोनों ने मिलकरकई हिट सॉन्ग बनाए हैं. आज भी शेखर और विशाल की जोड़ी को एक साथ पसंद किया गया है.

विशाल-शेखर के हिट सॉन्ग

विशाल शेखर के बीच की दोस्ती काफी खास है. दोनों ने हिंदी सिनेमा को कई हिट गाने दिए हैं.  एक अजनबी, डर्टी पिक्चर, बैंग-बैंग, गिप्पी, जिंदा, रा-वन, शादी के लड्डू, शब्द, सलाम नमस्ते, ओम शांति ओम, टशन जैसे हिट सॉन्ग दिए हैं. 

इसे भी पढ़ें- विवेक ओबेरॉय ने जब सलमान के खिलाफ खोला था मोर्चा, 23 साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर 'मातृभूमि' का किया सपोर्ट, फिल्म के लिए मांगी दुआ

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES