)
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया. उसने शनिवार (28 नवंबर) को खेले गए फाइनल मैच में चीन को 3-1 से परास्त करके ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. भारत ने इसी के साथ लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है. उसने खिताब जीत की हैट्रिक लगाई है. वह इस बार एक भी मैच नहीं हारा.
भारत की जीत में स्टार फॉरवर्ड दीपिका ने अहम भूमिका निभाई. चीन पहला गोल करके लीड हासिल कर ली थी. इसके बाद दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल करके टीम इंडिया की जोरदर वापसी कराई. उनके अलावा इषिका ने एक गोल करके मैच में टीम 3-1 से आगे कर दिया.