SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शेफाली शाह ने पहली टूटी शादी पर बयां किया दर्द, तलाक और दूसरी शादी को लेकर कही ये बात

दिल्ली क्राइम फेम एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी पहली टूटी शादी और तलाक पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कई बार शादी वैसे नहीं चलती है जैसी सोची गई हो.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 05, 2026, 09:58 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 10:01 PM IST
Image Credit: शेफाली शाह ने तलाक पर बोली ये बात
Join

दिल्ली क्राइम फेम एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी किताब द ऑडैसिटी ऑफ बीइंग में अपनी पहली शादी के बारे में जिक्र किया है. एक्ट्रेस ने पहले पति हर्ष छाया संग पहली शादी और तलाक को लेकर बात की है. इसके अलावा शेफाली शाह ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के बारे में बात की है. एक्ट्रेस ने बोला कि जरूरी नहीं कि शादी वैसी ही चले जैसी सोची गई होगी, आपके पास उससे निपटने के अलावा ओर कोई चारा नहीं होता है.

तलाक के लिए कोई तैयार नहीं होता

शेफाली ने कहा कि तलाक के लिए कोई भी तैयार नहीं होता है. एक्ट्रेस ने अपनी किताब में लिखा- मैं किताब में किसी का नाम नहीं ले रही हूं, मैं ये भी नहीं बोलना चाहती हूं क्या हुआ या क्या नहीं हुआ. मैं बस आम बाते बता रही हूं. जब लोग शादी करते हैं तो कई भी तलाक के लिए तैयार नहीं होता है.

एक्ट्रेस की पहली शादी क्यों टूटी

शेफाली ने इस बारे में बात करते हुए बोला था कि  मेरी पहली शादी के बाद मेरी एक दोस्त ने पूछा कि क्या अगर तुम्हें दोबारा प्यार ना मिले तो क्या तुम रिस्क लोगी या फिर वहीं बनी रहोगी. मैं बोला कि मैं फिर से रिस्क लूंगी. अगर मुझे अपनी पूरी लाइफ अकेले बितानी पड़ी तो मैं उसे ही चुनूंगी. मैं ऐसी स्थिति में नहीं रह सकती जो मुझे खुशी ना दे, जहां मुझे अहमियत ना मिले. इसके बाद मैंने घर बाहर निकलकर अकेले रहने का फैसला किया. मैं हमेशा से अपने माता-पिता के साथ रही थी. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आप कम परवाह करने लगते हैं. आप सबको खुश करने की कोशिश करके-करके थक जाते हैं. मुझे समझ आ गया है कि मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकती हूं.

शेफाली संग तलाक पर हर्ष भी कर चुके हैं खुलासा

शेफाली संग तलाक पर हर्ष इससे पहले इंटरव्यू में खुलकर बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया है कि हमारा मामला बिल्कुल क्लियर था, मुझे साफ दिख रहा था कि रिश्ता ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां आगे बढ़ना मुश्किल है. मुझे साफ बताया गया मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकती हूं, मुझे 8 से 9 महीने पहले ही पता था कि ऐसा होने वाला मैं इसके लिए तैयार भी था.

भले मुझे इस बात का एहसास हो गया था, उस समय मैं इसे अपने मेंटल हेल्थ को खराब नहीं करने देना चाहता था. इसलिए मैंने काम पर, खुद पर ध्यान दिया, क्योंकि मैं इसके लिए दिल्ली छोड़कर मुंबई आया था. इन चीजों से निपटने का तरीका हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है. मैंने लगभग 6 महीने तक इसे सहा,पछताया, मैं चिल्लाया और नए रिश्ते के लिए डेटिंग भी करने लगा.

साल 2000 में शेफाली ने की दूसरी शादी

शेफाली शाह ने पहली शादी एक्टर हर्ष छाया से की थी. साल 2000 में उन्होंने फिल्ममेकर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की, दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं. कपल के दो बेटे हैं आर्यमन और मौर्य. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES