SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वायरल वीडियो पर शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को भेजा लीगल नोटिस? जानें वायरल दावे का सच

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने इसे शेयर करने वाले इन्फ्लुएंसर को लीगल नोटिस भेजा है. इस खबर ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है. जानिए इस वायरल दावे में कितनी सच्चाई है.

Written By Swati Singh
Published: Nov 26, 2026, 18:46 IST | Updated: Nov 26, 2026, 19:20 IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के बीच कथित लीगल नोटिस को लेकर नया अपडेट आया है. दरअसल, किंग खान की टीम ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शरण को कानूनी नोटिस भेजा है. 

यह मामला इन्फ्लुएंसर की एक इंस्टाग्राम रील से जुड़ा है, जो वायरल हो गई थी और जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार के खिलाफ अपमानजनक बातें कही गई थीं. रील में दावा किया गया था कि हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की मौजूदगी में शाहरुख खान से 'चुप रहने' के लिए कहा था.

वीडियो वायरल होने के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि शाहरुख खान ने उस इन्फ्लुएंसर को एक लीगल नोटिस भेजा है. अब इन खबरों को खारिज करते हुए हिरानी एंड एसोसिएट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बयान जारी किया.

'नचनिया बनेगा?', रामलीला में साड़ी पहनने पर नाराज थे पिता, रवि किशन की बेल्ट से की थी पिटाई; सुनाया दर्दनाक किस्सा

इसमें लिखा, '23 नवंबर 2026 की तारीख वाला एक कथित 'लीगल नोटिस', जिसे शाहरुख खान की ओर से जारी बताया जा रहा है, सोशल मीडिया और कुछ समाचार रिपोर्ट्स में शेयर हो रहा है. शाहरुख खान के ऑथराइज्ड वकील होने के नाते हम स्पष्ट करते हैं कि यह नोटिस न तो उन्होंने जारी किया है और न ही उनकी ओर से जारी किया गया है. शाहरुख ने किसी भी वकील या लॉ फर्म को, जिसमें हम भी शामिल हैं, ऐसा नोटिस जारी करने का निर्देश नहीं दिया है.'

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था?

बयान में लॉ फर्म ने आगे मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से अपील करते हुए लिखा, 'हम मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी जांच करें. साथ ही, ऐसे कंटेंट को या तो सुधारें या हटा दें, जिसमें इस नोटिस को शाहरुख खान से जुड़ा बताया गया है.'

TOI के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है कि लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. इन्फ्लुएंसर को इन मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. इन मांगों में इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना. इस दावे को आगे शेयर करने या फैलाने से बचना और वीडियो से जुड़े कैप्शन और बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना शामिल है. शरण से कहा गया है कि वह 48 घंटे के भीतर लिखित रूप में पुष्टि करें कि सभी मांगों का पालन कर लिया गया है.

फिल्म 'किंग' के बारे में

'किंग' 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान की अगली बड़ी एक्शन फिल्म है. इस फिल्म में कई कलाकार शामिल हैं, जिनमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे नाम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ एक अहम भूमिका में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.

26/11 की कहानी दिखाने में कहां चूक रहा था बॉलीवुड? 'धुरंधर' और 'प्रहार' ने बदला नजरिया

'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मेकर्स अभी ट्रेलर तैयार कर रहे हैं और इसे लगभग 3 से 3.5 मिनट लंबा रखने की प्लानिंग है. हालांकि, बताया जा रहा है कि फाइनल कट के लिए सही सीन को चुनना टीम के लिए काफी मुश्किल काम रहा है.

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES