SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाहरुख खान ने बताया पत्नी गौरी संग कैसे मनाते हैं गणेश चतुर्थी, आरती से लेकर विसर्जन की दी जानकारी

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने फैंस के साथ #asksrk सेशन किया है. इस दौरान उन्होंने ढेर सारी बात की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 15, 2026, 04:41 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 04:48 PM IST
Join

शाहरुख खान जल्द ही किंग फिल्म में नजर आएंगे.उनकी फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने फैंस के साथ #AskSRK सेशन किया है. इस दौरान शाहरुख ने फैंस के साथ काफी बातें की है. एक्टर ने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं.#AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने सवाल किया कि आप गणपति चतुर्थी के समय फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए क्या-क्या करते हैं.

शाहरुख खान ने बताया कैसे मनाते हैं गणेश चतुर्थी 

शाहरुख खान ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनका परिवार गणेश चतुर्थी कैसे मनाते हैं. उन्होंने बताया है कि पत्नी गौरी आरती और पूजा करती हैं. आज रात को विसर्जन करेंगी. बच्चे और दोस्त घर पर साथ में समय बिताते हैं एक दूसरे का साथ टाइम स्पेंड और हंसी मजाक करते हैं. इंटरनेट पर शाहरुख खान का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

3 साल बाद करेंगे वापसी 

शाहरुख खान 3 साल बाद वापसी कर रहे हैं. साल 2018 में उनकी जीरो फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने साल 5 साल का लंबा ब्रेक लिया था. इसके बाद उन्होंने 2023 में पठान, जवान और डंकी फिल्म से वापसी की थी. पठान और जवान तो उनकी फिल्म हिट थी, लेकिन डंकी फिल्म को खास पसंद नहीं किया गया था. वहीं अब 3 साल के ब्रेक के बाद शाहरुख खान किंग से फिल्म से कमबैक कर रहे हैं.

शाहरुख ने कंफर्म की रिलीज डेट 

शाहरुख खान की फिल्म किंग का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. यह फिल्म एक्शन एवेंचर पर आधारित फिल्म है. शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया है. #AskSRK सेशन में एक फैन ने पूछा कि सर किंग फिल्म का अपडेट दे दो, 3 साल पहले आपकी फिल्म देखी थी. कितना तरसाओगे एक ट्रेलर के लिए? फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा अब फिल्म ही देखो ना, तरसा नहीं रहा, अच्छी वाली बना रहा हूं. एक दिल को तसल्ली मिले. सर आएगा. 24 दिसंबर से पहले.

फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म किंग में शाहरुख खान लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, जयदीप अहलावत और अरशद वापसी लीड रोल में हैं. सुहाना पहली बार पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करेंगी. सुहाना के करियर की यह पहली एक्शन फिल्म है. ऐसे में फैंस पिता और बेटी को स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES