App

रिलीज से पहले ही छा गए KING: 665 करोड़ कमाकर भी शाहरुख खान के सामने खड़ी बड़ी चुनौती! 800 करोड़ की है दरकार

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही करीब 665 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, लेकिन बावजूद इसके किंग खान की फिल्म के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी है, जिसको लेकर हर किसी की निगाहें सिर्फ उनकी फिल्म के टिकट काउंटर पर टिकी हुई है. चलिए बताते हैं आखिर क्या है ये पूरा गणित?

रिलीज से पहले ही छा गए KING: 665 करोड़ कमाकर भी शाहरुख खान के सामने खड़ी बड़ी चुनौती! 800 करोड़ की है दरकार
Image Credit: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’

हिंदी सिनेमा से लेकर अपने फैंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे शाहरुख खान के फैंस के लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होने वाला है. सुपरस्टार अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म अभी थिएटर्स में आने से काफी दूर है, लेकिन इसके बिजनेस ने पहले से ही पूरे बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने कई बड़ी डील्स करके रिकॉर्ड बना लिया है. हालांकि, इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भारी भरकम कमाई की बड़ी चुनौती सामने खड़ी है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही अलग-अलग राइट्स बेचकर करीब 665 करोड़ रुपये तक अपने खाते में जमा कर लिए. पेन मरुधर ने इसके घरेलू थिएट्रिकल राइट्स लगभग 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. वहीं, विदेशी राइट्स फार्स फिल्म्स ने 175 करोड़ में अपने नाम किए. नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स करीब 150 करोड़ में खरीदे, जिसमें थिएटर कलेक्शन से जुड़ी शर्त शामिल है. इसके अलावा सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ और म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ रुपये में बिके हैं. कुल मिलाकर फिल्म रिलीज से पहले ही टेबल प्रॉफिट में दिख रही है.

Shah Rukh Khan King Movie Target

फिल्म का टोटल बजट और खर्च

शुरुआत में इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ तय किया गया था, जो शाहरुख खान की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के बराबर था. सैकनिल्क और पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे चलकर इसका प्रोडक्शन बजट बढ़कर 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इसके प्रमोशन और मार्केटिंग पर भी लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. इसके साथ ही अगर शाहरुख खान की शुरुआती फीस जोड़ दी जाए, तो फिल्म का टोटल बजट लगभग 550 करोड़ तक पहुंच जाता है. इसी वजह से मेकर्स को अपना पूरा बजट निकालने के लिए बड़ी कमाई करनी होगी.

कमाई का गणित और टारगेट

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स का ग्लोबल टारगेट करीब 425 करोड़ रुपये का है. आमतौर पर शाहरुख की फिल्मों की कुल कमाई का 60% हिस्सा भारत से आता है और बाकी 40% विदेशों से निकलता है. इस हिसाब से देखें तो फिल्म को भारत में कम से कम 400 करोड़ नेट यानी 500 करोड़ ग्रॉस कमाना होगा. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट से इसे करीब 150 करोड़ नेट यानी 300 करोड़ ग्रॉस जुटाना पड़ेगा. इन दोनों को मिलाकर देखा जाए तो फिल्म के सामने दुनियाभर से कम से कम 800 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने का बहुत बड़ा टारगेट खड़ा है, जिसको लेकर सभी निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं.

Shah Rukh Khan Movie King

‘जेलर 2’ और ‘छावा’ से मुकाबला

अगरे देखा जाए तो फिल्म के लिए ये 800 करोड़ रुपये का टारगेट हासिल करना बेहद बड़ा टास्क होने वाला है. हाल के समय में रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में लगभग 800 करोड़ रुपये की कमाई करके नया इतिहास रचा है. वहीं, पिछले साल विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसी आंकड़े के आसपास जबरदस्त कलेक्शन दर्ज किया था. अब ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या शाहरुख खान की फिल्म भी इन दोनों बड़ी फिल्मों की तरह 800 करोड़ का ये मैजिकल आंकड़ा पार करके नए रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएगी या नहीं.

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘पठान’ की हिस्टोरिकल सक्सेस के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आ रही है. ‘डंकी’ के बाद पूरे तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान थिएटर्स में नजर आएंगे. फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज ये है कि शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े चेहरे भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो