कातिल नहीं… आशिक हूं: होंठों में गुलाब, आंखों में आग! SRK ने KING के नए पोस्टर से इंटरनेट पर मचाया तहलका
शाहरुख खान ने अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस विजुअल में वो होंठों के बीच गुलाब दबाए और आंखों में आग लिए बेहद खतरनाक और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक्शन और रोमांस के इस जबरदस्त कॉम्बिनेशन ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जब भी पर्दे पर आते हैं, तो कुछ ऐसा करते हैं कि फैंस का दिल धड़कना भूल जाता है. हाल ही में उन्होंने अपनी मोस्टअवेटेड और मोस्टपॉपुलर फिल्म 'किंग' (King) का एक नया और पावर-पैक्ड पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. इस पोस्टर में शाहरुख का अंदाज इतना अलग और धांसू है कि फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है. हर कोई बस इसी लुक की बात कर रहा है.
इस नए पोस्टर में एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. शाहरुख खान होंठों के बीच गुलाब दबाए नजर आ रहे हैं, तो वहीं उनकी आंखों में एक अजीब सा गुस्सा और आग छाई हुई है. उनका ये रोमांटिक और डेंजरस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. पोस्टर में शाहरुख की लार्जर-देन-लाइफ अपील साफ महसूस की जा सकती है, जिसने सिल्वर स्क्रीन पर उनके इस नए रूप को देखने की बेताबी को कई गुना बढ़ा दिया है.
तगड़ी स्टारकास्ट और धांसू टीम
फिल्म 'किंग' को लेकर ऑडियंस के बीच भारी क्रेज होने की एक और बड़ी वजह इसकी शानदार स्टारकास्ट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर उनके साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. इसके अलावा, एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर में अभिषेक बच्चन एक नेगेटिव और पावरफुल किरदार निभाते नजर आ सकते हैं, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ जाता है.
फिल्म पोस्टर के बारे में
शाहरुख खान ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं. हाथ में बंदूक, और होंठों पर गुलाब का फूल दोनों ही 'किंग ऑफ रोमांस' के औरा को बखूबी बयां कर रहे हैं. एसआरके ने इस पोस्टर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं… आशिक हूं' KING.' आपको बता दें कि ये फिल्म 24 दिंसबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
सिद्धार्थ आनंद का डायरेक्शन
'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म को 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और 'मारफ्लिक्स पिक्चर्स' मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 'किंग' उनका सबसे बड़ा और मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसमें उनके साथ सुहाना खान की एंट्री इस फिल्म को सिनेमा लवर्स के लिए और भी खास बना देती है.
क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में धमाका
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट साफ है. शाहरुख खान की ये धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यानी साल 2026 के क्रिसमस वीकेंड पर फैंस को सिनेमाघरों में एक्शन और रोमांस का डबल डोज मिलने वाला है. अब बस फैंस को इंतजार है तो फिल्म के टीजर और ट्रेलर का है, ताकि किंग का ये नया रूप बड़े पर्दे पर तहलका मचा सके.