)
एप्पल ने अपने पॉपुलर वॉइस असिस्टेंट सिरी में दुनिया की कई नई भाषाओं में लॉन्च कर दिया है. अब तक जो लोग अंग्रेजी न आने की वजह से इन फीचर्स का मजा नहीं ले पा रहे थे, उनके लिए कंपनी ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सिरी एआई अब दुनिया की कई और बड़ी भाषाओं में फैल रहा है. इसमें फ्रेंच, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी भाषाएं शामिल हो चुकी हैं. कंपनी यहीं नहीं रुकने वाली है क्योंकि इस साल के अंत तक इसमें चीनी, नॉर्वेजियन, तुर्की और वियतनामी जैसी भाषाएं भी जुड़ने वाली हैं.
पर्सनल कॉन्टेक्स्ट और एप्पल इंटेलिजेंस का मैजिक
यह नया सिरी पूरी तरह से एप्पल इंटेलिजेंस पर तैयार किया गया है. यह यूजर की पर्सनल लाइफ और उसके काम करने के तरीके को गहराई से समझता है. जब भी यूजर को किसी भी पल किसी भी चीज की जरूरत होती है, तो यह एआई उसके मैसेज, ईमेल, फोटोज और बाकी तमाम जगहों से जानकारी ढूंढकर तुरंत सामने ले आता है. इसमें सिस्टमवाइड ऐप एक्शंस दिए गए हैं जिनकी मदद से यह किसी भी ईमेल को शुरू से ड्राफ्ट कर सकता है या फिर फोटो के पूरे सेट को एडिट और शेयर करने में सेकंडों का समय लगाता है. इसकी यह खौफनाक और तेज रफ्तार देखकर हर कोई हैरान है.
स्क्रीन पर क्या चल रहा है सब देख रहा है सिरी
इस नए अपडेट की सबसे खतरनाक बात इसकी ऑनस्क्रीन अवेयरनेस है. इसका मतलब यह है कि यूजर की फोन की स्क्रीन पर जो कुछ भी चल रहा है, सिरी एआई उस सबको लगातार देख और समझ रहा है. स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट से जुड़ा कोई भी सवाल हो या फिर कोई एक्शन लेना हो, यह पलक झपकते ही सब कुछ चुटकियों में हल कर देता है. इसके अलावा इसके पास दुनिया भर का ऐसा विशाल ज्ञान है जिसकी मदद से यह किसी भी टॉपिक पर एकदम अप टू डेट जानकारी निकाल कर आपके सामने रख सकता है.
किन डिवाइस और किन जगहों पर मिलेगा यह मजा
अगर आप भी इस नए सिरी एआई का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके पास एप्पल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना चाहिए. यह नया सिस्टम iOS 27.2, iPadOS 27.2, macOS 27.2, watchOS 27.2 और visionOS 27.2 के बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया है. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके डिवाइस की भाषा उन चुनिंदा भाषाओं में सेट हो जिन्हें यह सपोर्ट करता है. इसके अलावा यूरोपीय यूनियन यानी ईयू के इलाकों में फिलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है क्योंकि कंपनी वहां के नियमों के मुताबिक रास्ता तलाशने में जुटी हुई है.
बच्चों के लिए नहीं है यह खतरनाक फीचर
इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि यह तकनीक गलत हाथों में न जाए. कंपनी के नियमों के मुताबिक सिरी एआई का इस्तेमाल 13 साल से कम उम्र के यूजर्स बिल्कुल नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो सर्वर साइड मॉडल पर काम करते हैं और उन पर डेली यूसेज लिमिट यानी रोजाना इस्तेमाल करने की सीमा तय की गई है. इनमें सिरी एआई, इंटेलिजेंट फोटो एडिटिंग टूल्स, इमेज प्लेग्राउंड और शॉर्टकट के मॉडल शामिल हैं. आने वाले समय में इन शानदार फीचर्स का और भी बड़ा एक्सेस पैसों के भुगतान के बाद मिल सकता है.