App

Explainer: सालों पहले 'दिल से' ने रखी नींव, अब 'रामायण' से बनेगा नया इतिहास; UK-आयरलैंड में कैसे भारतीय सिनेमा ने तोड़ी बरसों पुरानी दीवार?

भारतीय सिनेमा ने UK और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय किया है. सालों पहले शाहरुख खान की 'दिल से' ने इसकी नींव रखी थी. अब रणबीर कपूर की 'रामायण' से एक नया इतिहास बनने की उम्मीद है. आखिर भारतीय फिल्मों ने विदेशी बाजार में कैसे तोड़ी बरसों पुरानी दीवार?

Explainer: सालों पहले 'दिल से' ने रखी नींव, अब 'रामायण' से बनेगा नया इतिहास; UK-आयरलैंड में कैसे भारतीय सिनेमा ने तोड़ी बरसों पुरानी दीवार?
Image Credit: फिल्म पोस्टर

अगस्त 1998 में जब मणिरत्नम की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'दिल से' रिलीज हुई, तो इसने दक्षिण एशियाई सिनेमा के लिए एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जिसे उस समय अकल्पनीय माना जाता था. तब शाहरुख खान की इस फिल्म ने यूके और आयरलैंड के आधिकारिक टॉप 10 बॉक्स ऑफिस चार्ट में 8वें नंबर पर जगह बनाई. उस दौअर में शाहरुख खान की विदेशों में बढ़ती पॉपुलैरिटी और एआर रहमान के हर जगह छा जाने वाले म्यूजिक के दम पर इस फिल्म ने साबित कर दिया कि भारतीय फिल्में सीमित स्क्रीनों के बावजूद मुख्यधारा के ब्रिटिश मल्टीप्लेक्सों में विदेशी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं.

अब इसके बाद अगले 28 सालों में बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों ने भी यूके और आयरलैंड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली. अब इस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. सोनी पिक्चर्स की पौराणिक फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' ने इस वीकेंड रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के शिखर पर अपना कब्जा जमा लिया.

'दिल से' ने पहली बार यूके बॉक्स ऑफिस पर दिलाई पहचान

22 Years of Dil Se, A Film That Exploits Assamese Trauma to Glorify a  Stalker and Racist? | Movies News - News18

शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के आने से पहले यूके और आयरलैंड में भारतीय सिनेमा की पहुंच काफी कम थी. तब फिल्मों की स्क्रीनिंग ज्यादातर साउथहॉल, वेम्बली, लीसेस्टर और बर्मिंघम जैसे दक्षिण एशियाई समुदायों के केंद्रों में मौजूद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और कम्युनिटी हॉल में होती थी. हालांकि, साल 1994 में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!' और 1995 की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों ने विदेशी बाजारों में काफी अच्छी कमाई की. इन फिल्मों का कलेक्शन लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलने के बाद 10 लाख पाउंड यानी करीब 16 लाख डॉलर के पार पहुंच गया. लेकिन उस समय भारतीय फिल्मों का वितरण एक अलग व्यवस्था के तहत होता था.

फिल्म 'दिल से' की बड़ी सफलता ने यूके और आयरलैंड जैसे बाजारों में भारतीय सिनेमा के रास्ते खोल दिए. इसके लगभग ठीक दो महीने बाद करण जौहर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने उसी नींव को आगे बढ़ाया. यह फिल्म टॉप 10 में शामिल हुई और इसने 1.7 मिलियन पाउंड यानी  17 लाख पाउंड यानी 30 लाख डॉलर की कमाई की. साल 2001 में करण जौहर की कई सितारों वाली फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

इन फिल्मों ने बॉलीवुड ने मजबूत की अपनी पकड़

Shah Rukh Khan's Devdas, Veer-Zaara to be screened at theatres in the US |  Bollywood News - The Indian Express

इस फिल्म ने महज पहले ही हफ्ते में सिर्फ 41 स्क्रीन्स से 473,255 पाउंड यानी 6,81,000 डॉलर का कलेक्शन किया और चार्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई. वहीं, अपने पूरे सिनेमाघर के रन के दौरान इसने लगभग 25 लाख पाउंड यानी 36 लाख डॉलर का बिजनेस किया. इसके बाद के दशक में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में आईं. संजय लीला भंसाली की 'देवदास' (2002), यश चोपड़ा की 'वीर-जारा' (2004) और करण जौहर की 'कभी अलविदा ना कहना' (2006) जैसी फिल्मों ने यूके के बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा की मजबूत जगह बना दी. ऐसे में भारतीय फिल्में वहां के टॉप 10 बॉक्स ऑफिस चार्ट में वीकेंड पर नियमित रूप से जगह बनाने लगीं.

साल 2010 में भारतीय फिल्मों की यह कामयाबी एक नए स्तर पर पहुंच गई. जब 20वीं सेंचुरी फॉक्स ने करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' को 91 स्क्रीन्स पर रिलीज किया. यह ड्रामा फिल्म 936,000 पाउंड यानी 14 लाख डॉलर की कमाई के साथ छठे नंबर पर शुरू हुई और टोटल 26 लाख पाउंड यानी 41 लाख डॉलर की कमाई के साथ अपना सफर पूरा किया.

भारतीय फिल्मों की कमाई ने पार किए नए आंकड़े

Hurt by Bahubali | The Indian Express

तीन साल बाद आमिर खान की एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म 'धूम 3' (2013) ने इस लेवल को और बड़ा कर दिया.   यह फिल्म 884,567 पाउंड यानी 14 लाख डॉलर की कमाई के साथ रिलीज हुई और इस क्षेत्र में 27 लाख पाउंड यानी करीब 44 लाख डॉलर पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई. आमिर खान ने 'पीके' (2014) के जरिए, जिसने 23 लाख पाउंड यानी 37 लाख डॉलर कमाए. इसके अलावा फिल्म 'दंगल' (2016) के जरिए 25 लाख पाउंड यानी 32 लाख डॉलर की कमाई की. इसी तरह सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' (2015) ने भी 26 लाख पाउंड यानी 41 लाख डॉलर की कमाई की.

हालांकि, भारतीय फिल्मों की विदेशी बाजार में लगातार बढ़ती कमाई के बावजूद एक बड़ी चुनौती अब भी है. दरअसल, हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के मुकाबले बॉलीवुड फिल्में चार्ट पर लगातार तीसरे से दसवें नंबर के बीच ही बनी रहीं. इसके अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा भी बिखरे हुए डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की वजह से आगे नहीं बढ़ पाया. इसकी सबसे बड़ी वजह अलग-अलग और बंटा हुआ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क था, जिसके चलते इन फिल्मों को बड़े स्तर पर रिलीज करना आसान नहीं था.

अप्रैल 2017 में एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया. यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई और महज 10 दिनों के अंदर ही 1 मिलियन पाउंड और 13 लाख डॉलर से ज़्यादा की कमाई कर ली. हालांकि, अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होने की वजह से फिल्म की बॉक्स ऑफिस रैंकिंग पर असर पड़ा.

अलग-अलग भाषाओं में रिलीज बनी चुनौती

कॉमस्कोर द्वारा तैयार किए गए आधिकारिक चार्ट में हर भाषा के वर्जन को अलग-अलग दिखाया गया. हिंदी वर्जन 50 साइटों से  2,21,452 पाउंड यानी करीब 2,86,000 डॉलर की कमाई के साथ छठे नंबर पर रहा, जबकि तमिल वर्जन 39 साइटों से  1,94,522 पाउंड यानी करीब 2,51,000 डॉलर के कलेक्शन के साथ नौवें स्थान पर पहुंचा. वहीं, मलयालम और तेलुगु वर्जन चार्ट में और भी नीचे रहे. अगर इन सबको मिला भी दिया जाए, तो कुल कमाई लगभग 4,55,000 पाउंड यानी 5,87,000 डॉलर होगी. इस आंकड़े के साथ भी 'बाहुबली 2' छठे नंबर पर ही रहती. यह 'देयर फाइनेस्ट' की 6,30,544 पाउंड की कमाई से पीछे थी. जबकि हॉलीवुड फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 2' ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में 1.31 करोड़ पाउंड यानी करीब 1.69 करोड़ डॉलर का बिजनेस किया था.

मार्च 2022 में राजामौली की फिल्म ‘RRR’ की रिलीज के साथ भारतीय सिनेमा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. भारी मांग के चलते यह तेलुगु महाकाव्य 160 लोकेशन्स प्रीव्यू सहित से 858,000 डॉलर की कमाई के साथ सीधे दूसरे नंबर पर आ गया. यह फिल्म केवल वार्नर ब्रदर्स की 'द बैटमैन' से पीछे रहकर टॉप पर पहुंचने से चूक गई.

इसके बाद आई 'पैन-इंडियन' फिल्मों की लहर ने अलग-अलग क्षेत्रों की फिल्मों को एक साथ ला खड़ा किया और दक्षिण भारतीय क्षेत्रीय उद्योगों को मुख्यधारा के मल्टीप्लेक्स सिनेमा का हिस्सा बना दिया. मणिरत्नम की तमिल ऐतिहासिक महागाथा 'पोन्नियिन सेलवन: 1' (2022) ने यूके के 119 सिनेमाघरों में रिलीज होकर अपने शुरुआती वीकेंड में 745,000 पाउंड यानी 834,000 डॉलर की कमाई की. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5वें नंबर पर रही और कुल 12 लाख पाउंड यानी 13 लाख डॉलर की कमाई के साथ अपना सफर पूरा किया.

मार्च 2024 में पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ब्लेसी की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' ने मलयालम सिनेमा के लिए नए मानक स्थापित किए. यह फिल्म 556,514 पाउंड यानी 702,000 डॉलर की कमाई के साथ 5वें नंबर पर खुली और अपनी पूरी रिलीज के दौरान लगभग 903,000 लाख डॉलर का बिजनेस किया. उसी साल गर्मियों में प्रभास स्टारर नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन महागाथा 'कल्कि 2898 AD' को 'ड्रीम्स एंटरटेनमेंट' ने यूके के 450 सिनेमाघरों में रिलीज किया. यह फिल्म 886,366 पाउंड यानी 11 लाख डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर रही और आगे चलकर 19 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई की.

शाहरुख खान ने फिर दिखाया अपना दम

pathaan-pathan-box-office-collection-day-30-shah-rukh-khan-1008-crore |  Bollywood News - The Indian Express

2023 में शाहरुख खान की फिल्मों ने 'RRR' के ऐतिहासिक 'नंबर 2' बेंचमार्क की बराबरी दो बार की. जनवरी में सिद्धार्थ आनंद की स्पाई थ्रिलर 'पठान' 174 लाख डॉलर की तीन-दिवसीय वीकेंड कमाई के साथ 'नंबर 2' पर खुली. उस समय यह फिल्म जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के ठीक पीछे थी और आगे चलकर इसने यूके में 54 लाख डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की. सितंबर 2023 में एटली की एक्शन थ्रिलर 'जवान' ने भी ऐसा ही कारनामा दोहराया और 167 लाख डॉलर की कमाई के साथ 'नंबर 2' पर शुरुआत की. रणबीर कपूर की एक्शन एक्शन ड्रामा 'एनिमल' (2023) की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और यह 906,000 डॉलर की कमाई के साथ नंबर 6 पर रही, लेकिन बाद में इसने कुल 3 लाख डॉलर की कमाई की.

इस साल मार्च में आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दूसरी नंबर पर ओपन होने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई. इसने शुक्रवार से रविवार के वीकेंड में 16 लाख पाउंड यानी 21 लाख डॉलर की कमाई की, जो उस समय एक रिकॉर्ड था. वहीं, प्रीव्यू को मिलाकर यह आंकड़ा 21 लाख पाउंड यानी 28 लाख डॉलर तक पहुंच गया. इसने इस बाजार में 44 लाख पाउंड यानी करीब 59 लाख डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया.

'धुरंधर 2' और 'जेलर 2' ने बढ़ाई भारतीय सिनेमा की ताकत

Jailer 2 box office Day 4: Rajinikanth rules Rs 400-crore club, beats Dhurandhar  2 overseas - India Today

इस साल अक्टूबर में दक्षिण भारतीय सिनेमा ने एक नया मुकाम हासिल किया. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत स्टारर तमिल एक्शन फिल्म'जेलर 2' ने सिर्फ महज 228 सिनेमाघरों में रिलीज होकर 11 लाख पाउंड यानी करीब 15 लाख डॉलर की कमाई की और तीसरे नंबर पर ओपनिंग की. यह उस वीकेंड का सबसे बेहतरीन 'साइट एवरेज' था. 10 दिनों के अंदर ही इसने कुल 16 लाख पाउंड यानी करीब 21 लाख डॉलर का कारोबार किया. इस हफ्ते से पहले तक भारतीय फिल्मों के लिए इस बाजार में दूसरे नंबर से आगे पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी. अब तक कोई भी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस चार्ट में पहले स्थान तक नहीं पहुंच पाई थी.

यूके और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्मों के लिए बनी बरसों पुरानी यह सीमा आखिरकार 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' ने तोड़ दी. आमिर खान की 'दंगल' जैसी हिट फिल्म बना चुके नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और DNEG ने यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित दो फिल्मों की सीरीज का पहला पार्ट है.

इसमें रणबीर कपूर राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. फिल्म की कहानी भगवान राम और प्रतिशोध की भावना से भरे रावण के बीच टकराव को दिखाती है. इसमें दोनों के बीच होने वाले युद्ध को नहीं दिखाया गया है. 364 जगहों पर बड़े पैमाने पर रिलीज की गई इस फिल्म में प्रीमियम 3D और बड़े फॉर्मेट वाली स्क्रीन शामिल थीं.  इसका फायदा भी फिल्म को मिला. 'रामायण' ने पहले वीकेंड में 21 लाख पाउंड यानी लगभग 28 लाख डॉलर की कमाई की. साथ ही इसने यूके और आयरलैंड में किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर हासिल किया नंबर 1 का मुकाम

Ramayana Box Office Collection Day 5: Ranbir Kapoor-Sai Pallavi Film Scores  Century On First Monday, Mints Rs 346 Crore In India

1998 में मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' ने यूके और आयरलैंड के बॉक्स ऑफिस के टॉप 10 में जगह बनाई थी. इसके बाद 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'पठान' और 'द गोट लाइफ' जैसी फिल्मों की सफलता ने इस बाजार में भारतीय सिनेमा की पकड़ मजबूत की. वहीं, अब 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस चार्ट में पहले नंबर पर पहुंचकर एक नया इतिहास रच दिया है. यूके और आयरलैंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' है, जिसने 44 लाख पाउंड यानी करीब 59 लाख डॉलर से कुछ ज्यादा का बिजनेस किया है.

वहीं, मार्च में 'धुरंधर' को टॉप स्पॉट से दूर रखने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने दो वीकेंड में ही 20 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली थी. लेकिन जब वहीं, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने रिलीज के सातवें हफ्ते तक 7 करोड़ पाउंड यानी करीब 8.68 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली थी. फिल्म 'रामायण' ने एक वीकेंड के लिए तो रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन पूरी रिलीज के दौरान ऐसा कर पाना अब अगली चुनौती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More