SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

King Song Out: शाहरुख के एब्स, दीपिका का ग्लैमर और एड शीरन-अरिजीत का जादू; इंटरनेट पर आया बवंडर!

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म 'किंग' का पहला गाना रिलीज हो चुका है, जिसमें वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस गाने में दीपिका के ग्लैमर का तड़का भी लगाया गया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 02, 2026, 06:05 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 07:20 AM IST
Image Credit: शाहरुख खान मूवी 'किंग' सॉन्ग ड्रॉप
Join

बॉलीवुड के बादशाह यानी हम सब के फेवरेट शाहरुख खान का जन्मदिन हो और इंटरनेट पर तहलका न मचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. शाहरुख के इस खास दिन पर फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज मिल रहे हैं. जहां फैंस अपने चहेते स्टार का बर्थडे अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं , तो  वहीं दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. एक फैन ने तो सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी बात लिख दी कि 'बर्थडे किंग का है, लेकिन असली तोहफा तो हम फैंस को मिल गया है!'.

'किंग' का नया गाना आते ही हर तरफ छा गया है. इस ट्रैक की सबसे खास बात ये है कि इसमें ग्लोबल म्यूजिक स्टार एड शीरन और हमारे सबके फेवरेट अरिजीत सिंह एक साथ आए हैं. दोनों की आवाज का संगम इतना बेहतरीन है कि सुनते ही दिल खुश हो जाए. ऊपर से पर्दे पर शाहरुख खान का वही पुराना कातिलाना अंदाज और साथ में दीपिका पादुकोण की ग्लैमरस केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया.

मुंबई के सी-लिंक पर दिखा 'किंग' साइज सरप्राइज

इस गाने में शाहरुख की तराशी हुई बॉडी और स्वैग देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं कि ये कोलेब सच में नेक्स्ट लेवल है और शाहरुख हमेशा की तरह इस बार भी छा गए हैं. जन्मदिन का जश्न सिर्फ गाने तक सीमित नहीं रहा, बात इससे कहीं आगे बढ़ चुकी है. हाल ही में मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर शाहरुख खान के लिए एक बहुत ही खास 'किंग' ट्रिब्यूट इंस्टॉलेशन लगाया गया है. ये नजारा इतना शानदार था कि खुद शाहरुख भी अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए.

बर्थडे वाइब्स ऑन: परिवार संग बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद पब्लिक के सामने आए SRK, टाइट सिक्योरिटी के बीच फैंस को किया फ्लाइंग किस!

शाहरुख देर रात अपनी गाड़ी निकालकर अकेले ही चुपके से सी-लिंक की तरफ निकल पड़े ताकि इस खूबसूरत ट्रिब्यूट को अपनी आंखों से देख सकें और इसकी एक झलक अपने कैमरे में कैद कर सकें. इस खूबसूरत इंस्टॉलेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए शाहरुख ने अपनी जानी-पहचानी मुस्कान और अंदाज में एक पोस्ट लिखा.

पोस्ट कर कहा 'धन्यवाद'

एसआरके ने अपनी पोस्ट में इस शानदार ट्रिब्यूट के लिए गूगल जेमिनी का शुक्रिया अदा किया. शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा! हमेशा इतना किंग-साइज प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सच कहूं तो मुझे ये फोटो खींचने के लिए देर रात चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हाहा.' उनका ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस उनके इस सिंपल और कूल अंदाज पर फिर से फिदा हो गए.

Shah Rukh Khan: 30 की उम्र में छोड़ दूंगा एक्टिंग... जन्मदिन के खास मौके पर वायरल हुआ 'किंग खान' का सालों पुराना इंटरव्यू!
 

पिता की जन्मभूमि देखने पाकिस्तान गए थे शाहरुख, रिश्तेदारों के लालच ने उस सफर को बना दिया जिंदगी का दर्दनाक किस्सा
 

24 दिसंबर को सिनेमाघरों में गूंजेगा 'किंग' का नाम

शाहरुख खान के जन्मदिन के इस जश्न ने उनकी फिल्म 'किंग' को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है. इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और पहली बार बड़े पर्दे पर उनके साथ नजर आने वाली उनकी बेटी सुहाना खान भी शामिल हैं. कुल मिलाकर, बर्थडे का ये तोहफा तो बस एक शुरुआत है, असली धमाका तो दिसंबर में थिएटर्स के अंदर होने वाला है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES