App

शाहरुख खान की 'किंग'में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, लॉजिक भी खा जाएगा मात; एक्टर ने दिया बड़ा हिंट

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ रहा है. एक्टर ने फिल्म को फैमिली एंटरटेनर बताया है. उन्होंने कहा कि इसे देखते समय दर्शकों को लॉजिक की ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए. उनके इस बयान ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.

शाहरुख खान की 'किंग'में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, लॉजिक भी खा जाएगा मात; एक्टर ने दिया बड़ा हिंट
Image Credit: Screengrab

शाहरुख खान अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं. यह फिल्म 2026 में क्रिसमस से एक दिन पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. शुक्रवार को एक्टर शहर में एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की और इसकी कहानी से जुड़ी कुछ जानकारियां दीं.

फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने बताया, ''किंग' एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार सिनेमाघरों में बैठकर एन्जॉय कर सकता है. इसमें भरपूर ड्रामा है. और हां, जैसा कि आपने देखा ही है, इसमें ढेर सारा एक्शन भी है. आपने गाने भी देखे होंगे. इस फिल्म में बहुत सारे स्टार्स हैं. अगर मैं उन्हें गिनने बैठूं, तो शायद हमें 'ओवरडोज़' के लिए बैन कर दिया जाएगा! इतने सारे स्टार्स हैं कि मैं उनके नाम नहीं गिना रहा. यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक की उम्मीद मत रखिएगा. लेकिन कोई बात नहीं, यह चलता है.'

'किंग' को लेकर शाहरुख खान ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

एक्टर ने आगे उन लोगों के बारे में बात की जो उन्हें इस बात की सलाह देते हैं कि उन्हें किस तरह की फिल्में करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे 'जागरूक' लोग होंगे जो कहेंगे कि उन्हें कोई गंभीर फिल्म बनानी चाहिए थी, और वे कोई ऐसी फिल्म नहीं बना रहे हैं जो सोचने पर मजबूर करे. कोई बात नहीं; मैं वैसी फिल्में भी करूंगा. लेकिन 'किंग' मेरे लिए बहुत खास है. और भगवान ने चाहा तो, जब यह फिल्म रिलीज होगी. तो आप सभी को भी यह पसंद आएगी.'

शाहरुख ने अपनी बेटी के साथ काम करने और अपनी उम्र के हिसाब से किरदार चुनने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, 'मैं अब 61 साल का हूं और मुझे लगा कि मुझे अपनी उम्र के हिसाब से ही रोल करना चाहिए. मैं सुहाना के पिता का किरदार निभा रहा हूं, ताकि लड़कियां फिल्में देखकर सोच सकें कि मेरे पापा भी ऐसे होने चाहिए.'

हालांकि, फिल्म और उसकी कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान एक अनुभवी हत्यारे या गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे. जो सुहाना खान के किरदार को गाइड करता है. ये दोनों एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड से गुजरते हैं और अभिषेक बच्चन द्वारा निभाए गए मुख्य विलेन से बदला लेने की कोशिश करते हैं.

फिल्म 'किंग' के बारे में

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तथा मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. साथ ही, यह फिल्म सुहाना खान के थिएट्रिकल डेब्यू (सिनेमाघरों में पहली फिल्म) के रूप में भी जानी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More