SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Shah Rukh Khan: 30 की उम्र में छोड़ दूंगा एक्टिंग... जन्मदिन के खास मौके पर वायरल हुआ 'किंग खान' का सालों पुराना इंटरव्यू!

61वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान का 1992 का इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 30 की उम्र में रिटायर होने की बात कही थी. लेकिन आज सालों बाद भी इंडस्ट्री में उनका स्टारडम कम नहीं हुआ है और इन दिनों वो अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 01, 2026, 01:55 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:37 PM IST
Image Credit: शाहरुख खान
Join

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इन दिनों अपने करियर के एक और बेहद खास मोड़ पर हैं.  2 नवंबर, 2026 को शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जहां एक तरफ उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और सिनेमाघरों में उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके शुरुआती दिनों का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये इंटरव्यू इस बात की गवाही देता है कि आज दुनिया भर के दिलों पर राज करने वाले इस मेगास्टार ने अपने फ्यूचर और एक्टिंग जर्नी की कल्पना कितनी अलग तरह से की थी.

साल 1992 में जब शाहरुख खान की पहली बॉलीवुड फिल्म 'दीवाना' सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ सफलता हासिल कर रही थी. उस शुरुआती दौर में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने अपने करियर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे आज सुनकर हैरानी होती है. उन्होंने फिल्मफेयर को दिए गए उस इंटरव्यू में अपने सबसे करीबी कॉम्पिटिटर के रूप में आमिर खान का जिक्र किया था.

इस खान को बताया था देश का बेहतरीन एक्टर

शाहरुख ने इस इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था, 'वो कहीं बेहतर एक्टर हैं. अगर आज देश में कोई शानदार एक्टर है...तो वो आमिर हैं. मैंने सुना है कि वो 30 के बाद रिटायर होकर डायरेक्टर बनना चाहते हैं. मैं भी 30 की उम्र में काम छोड़ने का प्लान कर रहा हूं.' भले ही फिल्म 'दीवाना' ने शाहरुख खान को रातों-रात एक होनहार और चमकता हुआ चेहरा बना दिया हो, लेकिन खुद एक्टर अपनी उस परफॉर्मेंस से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. फिल्म की सफलता का श्रेय खुद लेने से साफ इनकार करते हुए उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को बहुत कड़े शब्दों में आंका था.

उस समय शाहरुख खान ने खुलकर कहा था, 'मैंने बहुत ज़्यादा ओवरएक्टिंग की और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. लेकिन जब आप बिना ग्राफ के काम करते हैं तो ऐसा ही होता है. मेरे पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी. मुझे फिल्म की शूटिंग बहुत बाद में शुरू करनी थी, लेकिन फिर मेरे कुछ दूसरे शेड्यूल कैंसिल हो गए और मैंने अपनी डेट्स इस फिल्म को दे दीं.'

जब शाहरुख ने बताया खुद को अपना सबसे बड़ा क्रिटिक

शाहरुख खान ने खुद को अपना सबसे बड़ा क्रिटिक्स मानते हुए कहा, 'क्या ये कमाल की बात नहीं है कि लोगों ने मुझे फिल्म में पसंद किया? शायद इसलिए क्योंकि मैं एक फ्रेश चेहरा हूं. ये ऐसी परफॉर्मेंस नहीं है जिसे मैं दोहराना या याद रखना चाहूंगा.' शाहरुख खान हमेशा से इस बात को लेकर क्लियर रहे हैं कि वो पर्दे पर किस तरह की छाप छोड़ना चाहते हैं. फिल्म 'दीवाना' की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने इसका पूरा क्रेडिट मशहूर कंपोजर पेयर नदीम-श्रवण के गानों, डायरेक्टर राज कंवर के निर्देशन और अपने को-स्टार्स ऋषि कपूर, दिव्या भारती, देवेन वर्मा और अमरीश पुरी के शानदार योगदान को दिया था.

शाहरुख खान ने उस समय बिना झिझक के कहा था, 'लेकिन अगर फिल्म याद रखी जाएगी, तो वो नदीम श्रवण की वजह से होगी. बहुत सी फिल्में उनके म्यूजिक की वजह से चली हैं. मैं अब उनकी जगह पर होना चाहूंग. एक एक्टर के तौर पर उतना ही सफल होना जितना वो म्यूजिक डायरेक्टर हैं.' अपनी एक अलग पहचान बनाने की इच्छा रखते हुए उन्होंने ये भी साफ किया था कि वो सिर्फ फिल्म या उसके गानों के सहारे हिट नहीं होना चाहते, बल्कि लोग उन्हें उनकी एक्टिंग के दम पर याद रखें.

'फिल्म को मेरी वजह से होना चाहिए हिट...'

एक एक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर शाहरुख शुरुआती दिनों से ही बहुत सीरियस और क्लियर थे. उनका मानना ​​था कि फिल्म के निर्माता के पैसे उनके लुक, ट्रेवल, खाने-पीने और मेहनताने पर खर्च होते हैं, इसलिए एक एक्टर का ये फर्ज बनता है कि वो अपना 100 पर्सेंट दे. इस सोच को खारिज करते हुए कि कोई भी स्टार बिना किसी खास मेहनत के फिल्म की सफलता की लहर पर सवार हो सकता है, उन्होंने कहा था, 'मैं अपनी फिल्म की वजह से सफल नहीं होना चाहता. फिल्म को मेरी वजह से अच्छा करना चाहिए. अगर इसे किसी बबून ने बनाया है तो ये हिट नहीं होनी चाहिए.'

पत्नी गौरी खान थीं उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक

करियर की शुरुआती दिनों में जहां एक तरफ पूरी दुनिया शाहरुख की एक्टिंग की कायल हो रही थी, तो वहीं उनके घर के अंदर उनका सबसे कड़ा इम्तिहान उनकी अपनी पत्नी लेती थीं. शाहरुख ने हंसते हुए इस बात का खुलासा किया था कि अगर उनके काम की सबसे तीखी आलोचना करने वाला कोई इंसान है, तो वो खुद उनकी पत्नी गौरी खान हैं. एक्टर ने बताया था कि गौरी अक्सर उनकी ओवरएक्टिंग के लिए उन्हें टोकती रहती हैं.

शाहरुख ने कहा, 'मेरी पत्नी को नहीं लगता कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं. गौरी कहती हैं कि मैं हर समय ओवरएक्टिंग करता हूं और स्क्रीन पर अच्छा भी नहीं दिखता. आम तौर पर वो मेरा काम देखने की जहमत नहीं उठातीं, लेकिन इस मामले में उन्होंने एक्सेप्शन किया. अब तक मैं थिएटर जाकर फिल्म देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाया हूं.'

61वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा

समय बीता और आज 30 की उम्र में रिटायर होने का वो विचार पीछे छूट गया. शाहरुख खान ने एक्टिंग की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया जो सदियों में किसी एक को मिलता है. आज, जब वो अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो उनका स्टारडम पहले से कहीं ज्यादा बुलंदियों पर है. उनके इस खास जन्मदिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए फैंस की निगाहें उनकी अगली मेगा-प्रोजेक्ट फिल्म 'किंग' पर टिकी हुई हैं. इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से जबरदस्त बज बना हुआ है और ऑडियंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर शाहरुख के उस शानदार अंदाज और करिश्मे को देखने के लिए पूरी तरह तैयार बैठे हैं, जिससे उनके 'बादशाह' का टैग दिया गया.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES