6 साल का रिश्ता और कलाई से मिटती निशानी... Sapna Choudhary ने हटवाया पति Veer Sahu के नाम का टैटू, फैंस बोले- 'अब सब खत्म'
सपना चौधरी और वीर साहू के बीच तलाक की पुष्टि होते ही सिंगर के अपनी कलाई से टैटू हटवाने का वीडियो वायरल हो गया है. इस बीच उनके पुराने इंटरव्यू के बयान, अलग होने के फैसले और रिश्तों पर उनकी सोच को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ के बड़े बदलावों को लेकर सुर्खियों में हैं. वीर साहू के साथ तलाक की अर्जी दाखिल करने की पुष्टि करने के कुछ ही दिनों बाद सपना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वो अपनी कलाई पर गुदा पति का नाम लेजर प्रोसेस के जरिए हटवाती नजर आ रही हैं. 6 साल पुराने शादीशुदा रिश्ते और दो बच्चों की परवरिश के बीच सामने आए इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है और इंटरनेट पर तरह-तरह की रूमर्स को हवा दे दी.
तलाक की खबरों की पुष्टि होने के ठीक बाद ये क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई, जिसे देख कर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि सपना अब अतीत की निशानियों को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं. वीडियो में वो लेजर ट्रीटमेंट के सहारे कलाई से नाम का टैटू मिटवाती दिखाई देती हैं, जिस पर यूजर्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.
आखिर क्यों अलग हुए सपना और वीर?
इससे पहले एक इंटरव्यू में सपना ने अपनी शादी खत्म करने के फैसले पर खुलकर बात की थी. उन्होंने साफ किया था कि उनके और वीर के बीच अलगाव की असली वजह केवल वो दोनों ही जानते हैं. सपना के अनुसार, जब तक सब कुछ नॉर्मल और ठीक चल रहा था, तब तक उन्होंने रिश्ते को निभाया, लेकिन समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि अब अलग होने का सही समय आ गया है.
प्यार और रिश्तों पर सपना का नजरिया
इस बातचीत के दौरान सपना ने प्यार, फीलिंग्स और रिश्तों को लेकर अपनी सोच भी शेयर की, जहां पुरुषों और महिलाओं के नजारिए के अंतर पर उनकी टिप्पणियों ने लोगों का ध्यान खींचा और कुछ बयानों से भरोसे टूटने या धोखे की आशंका की भी झलक मिली. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता. प्यार आत्मा से जुड़ा होता है. इसमें भावनाएं शामिल होती हैं. लेकिन मुझे लगता है कि पुरुष ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं, जबकि महिलाएं अक्सर भावनाओं में बह जाती हैं.'
लंबे समय तक छुपाई थी शादी की बात
सपना चौधरी और वीर साहू ने जनवरी 2020 में एक प्राइवेट सेरेमनी में विवाह किया था और शुरुआत में अपनी शादी को मीडिया और आम लोगों की नजरों से दूर रखा था. उनकी शादी की खबर पहली संतान के जन्म के बाद ही पब्लिकली सामने आई थी और आज ये जोड़ी दो बच्चों के माता-पिता हैं.
अपने स्टेज शो, डांस और सिगिंग के दम पर पहचान बनाने वाली सपना चौधरी हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर हस्तियों में गिनी जाती हैं. रिएलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में हिस्सा लेने के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली और वो घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम बन गईं.