SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह, बोलीं- मैं सिर्फ किसी की पत्नी और मां बनकर नहीं रह सकती

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद तलाक की अर्जी दे चुकी हैं. सपना ने हिंट दिया है कि उनके पति ने उन्हें धोखा मिला है. पति वीर साहू से तलाक को लेकर बात की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 22, 2026, 21:30 IST | Updated: Nov 22, 2026, 21:35 IST
Image Credit: सपना चौधरी ने दी तलाक की अर्जी
Join

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है.  एनएमएफ न्यूज से बात में सपना चौधरी ने खराब रिश्तों, प्यार और दूसरी शादी को लेकर बात की है. जब सब कुछ ठीक था, तब वे साथ थे, लेकिन जब रिश्ता काम करना बंद कर गया, तो उन्होंने अलग होने का ये फैसला लिया.

सपना चौधरी को मिला धोखा

सिंगर और डांसर ने इशारों-इशारों में बताया उन्हें धोखा मिला है. इंटरव्यू में सपना ने बोला प्यार केवल शारीरिक नहीं होता है. प्यार आत्मा से जुड़ा होता है. इसमें भावनाएं शामिल होती है. लेकिन मुझे लगता आदमी प्रैक्टिकल होते हैं, वहीं महिलाएं इमोशन में बह जाती हैं.  सपना चौधरी ने कहा कि उनकी शादी में क्या गलत हुआ, यह केवल वह और उनके पति ही समझ सकते हैं. उन्होंने बताया कि जब सब कुछ ठीक था, तब वो साथ

खुद की पहचान भूल गईं सपना

सपना ने बताया कि शादी से उनके पर्सनल विकास पर असर पड़ा है. सपना ने बताया बिग बॉस से बाहर आने के बाद शादी की, एक ऐसा समय था जब उनकी पॉपुलैरिटी चरम पर थी. उनका कहना है कि उन्होंने एक पत्नी, मां और बहू के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है. लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वह खुद की पहचान और अपने काम पर ध्यान देना ही भूल गई.

क्या करेंगी दूसरी शादी?

जब सपना से सवाल किया गया कि क्या वह तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ऐसा कुछ नहीं सोच रही हैं. उन्होंने खुद को एक इमोशनल इंसान बताया है. उन्होंने बताया कि वह बहुत गहराई से प्यार करता है, इसके बारे में तब ही सोचा जाएगा जब कोई ऐसा इंसान मिले जो प्यार के काबिल हो. सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाण के सिंगर और एक्टर वीर साहू से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं.

पर्सनल अटैक करने वालों पर दिया सपना चौधरी ने करारा जवाब

पर्सनल अटैक करने वालों पर सपना ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अक्सर लोग बोलते हैं कि मैंने अपने बच्चे छोड़ दिए, अरे मेरे बच्चे हैं मुझे पता है कि कैसी परवरिश करनी है. मुझे ये सब नहीं सिखाया गया कि बच्चे छोड़ दो. आपको मुझे मेरे काम को लेकर जज करना है तो करिए, लेकिन मेरी पर्सनल लाइफ पर कोई कमेंट मत कीजिए. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES