SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Big B Birthday Specail: 'आप मेरे हीरो हो...' अमिताभ बच्चन के 84वें बर्थडे पर संजय दत्त क्यों हो गए इतने इमोशनल?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर संजय दत्त, मेगास्टार चिरंजीवी और अवतार गिल ने बेहद इमोशनल मैसेज शेयर किए हैं. जानें संजू बाबा ने बिग बी को लेकर क्या कहा.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 11, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 01:38 PM IST
Image Credit: संजय दत्त और चिरंजीवी ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखा मैसेज (@sanjayDutt/instagram)
Join

Amitabh Bachchan 84th Birthday: बॉलीवुड के महानायक और 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए हैं. उनके इस खास दिन पर जहां दुनिया भर से जलसा के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी हुई है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों ने भी बिग बी को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं. लेकिन इस सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है 'संजू बाबा' यानी संजय दत्त की इमोशनल पोस्ट. संजय दत्त ने अमिताभ बच्चन को अपना 'हीरो' बताते हुए एक ऐसा दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है, जिसे पढ़कर हर बॉलीवुड फैन इमोशनल हो गया है. सिर्फ संजय दत्त ही नहीं, बल्कि साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी से लेकर कई दिग्गज एक्टर्स ने बिग बी के सम्मान में बहुत सी खास बातें कही हैं.

संजय दत्त का संजू बाबा स्टाइल में इमोशनल विश

संजय दत्त और अमिताभ बच्चन का रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है. बिग बी के 84वें जन्मदिन पर संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "डियर सर, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे. आपने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है और मैं इसके लिए आपका दिल से धन्यवाद करता हूं. आप मेरे हीरो हैं और मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है. आपके साथ सिर्फ काम करना ही मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. विश यू अ वैरी हैप्पी बर्थडे वन्स अगेन सर, लव यू!"

 

 

'कांटे' से लेकर 'डिपार्टमेंट' तक का शानदार सफर

आपको बता दें कि संजय दत्त और अमिताभ बच्चन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा से बहुत पसंद किया है. दोनों ने मिलकर भारतीय सिनेमा को कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं. साल 2002 में आई आइकॉनिक फिल्म 'कांटे' और 'हम किसी से कम नहीं' से लेकर 'दीवार: लेट ब्रिंग्स आवर हीरोज होम' (2004), 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' (2007), 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) और 'डिपार्टमेंट' (2012) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दोनों का स्वैग देखने को मिला था. संजय दत्त हमेशा से अमिताभ बच्चन को अपना रोल मॉडल मानते आए हैं.

दिग्गज एक्टर अवतार गिल ने शेयर की पुरानी यादें

अमिताभ बच्चन के साथ एक-दो नहीं बल्कि 12 से भी ज्यादा फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके सीनियर एक्टर अवतार गिल ने भी बिग बी के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने लिखा कि बिग बी के साथ काम करने का उनका अनुभव बहुत ही शानदार रहा है और उनके साथ बिताए पल बहुत अनमोल हैं. अवतार गिल ने कहा, "भारतीय सिनेमा में आपका योगदान, आपकी विरासत और आपका कद आपको सबसे अलग और एक अलग ही लीग में खड़ा करता है. आपको स्वास्थ्य और खुशियों भरा जन्मदिन मुबारक हो."

84 की उम्र में भी कायम है वही लेजेंडरी स्वैग

84 साल की उम्र पूरी कर चुके अमिताभ बच्चन आज भी जिस एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं, वो आज के यूथ के लिए सबसे बड़ी इंस्पिरेशन है. चाहे वो 'कौन बनेगा करोड़पति' का स्टेज हो या नई फिल्मों की शूटिंग, बिग बी की डेडिकेशन आज भी यंग एक्टर्स को मात देती है. यही वजह है कि आज पूरे देश से लेकर विदेशों तक में अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है.

(इनपुट आईएएनएस से भी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES