SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मैंने जो कहा वो स्क्रिप्टेड था: संजय दत्त के 'देश में शांति नहीं' वाले बयान पर मचा गदर, 'मुन्ना भाई' ने हाथ जोड़कर फैंस से मांगी माफी

संजय दत्त के शेखर सुमन के शो पर 'देश में शांति नहीं है' वाले बयान पर भारी बवाल मच गया है. ट्रोलिंग के बाद संजू बाबा ने नया वीडियो जारी कर सफाई दी है कि सब कुछ स्क्रिप्टेड था. जानिए पूरा मामला.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 06, 2026, 07:15 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 07:22 AM IST
Image Credit: भारत में शांति कम होने वाले बयान पर घिरे संजू बाबा
Join

Sanjay Dutt Clarification Video: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. शेखर सुमन के शो पर दिए गए एक बयान ने ऐसा तूल पकड़ा कि संजू बाबा को बार-बार सफाई देनी पड़ रही है. भारत में गिरती शांति को लेकर दिए अपने कमेंट के बाद एक्टर ने अब एक और नया वीडियो शेयर कर फैंस से माफी जैसी ही एक लंबी-चौड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि वो सब सिर्फ एक शो का हिस्सा था और स्क्रिप्ट के हिसाब से बोला गया था.

संजू बाबा ने अपने नए वीडियो में साफ-साफ कहा है कि जो कुछ भी शेखर सुमन के शो में हुआ, वो सिर्फ एक परफॉर्मेंस का हिस्सा था. एक्टर ने फैंस को एड्रेस करते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर उनसे कॉन्टैक्ट किया और उनके बयान पर हैरानी और नाराजगी जताई. संजय दत्त के मुताबिक, वो लोगों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने बताया कि टीवी शोज में अक्सर वही करना पड़ता है जो स्क्रिप्ट में लिखा होता है और उनके शब्द व्यक्तिगत राय नहीं थे.

'जय हिंद, जय भारत' के साथ खत्म किया संदेश

संजय दत्त ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि वो अपने फैंस और शुभचिंतकों के प्यार और विश्वास की बहुत कद्र करते हैं. वो नहीं चाहते कि किसी स्क्रिप्टेड रोल की वजह से उनके असली विचारों को लेकर किसी के मन में कोई गलतफहमी पैदा हो. संजू बाबा ने उम्मीद जताई कि इस नए क्लैरिफिकेशन के बाद सारा विवाद यहीं खत्म हो जाएगा. वीडियो के आखिर में उन्होंने 'जय हिंद, जय भारत' कहकर अपनी बात पूरी की.

पहले एक्स पर भी दी थी सफाई

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब संजय दत्त को इस बयान पर सफाई देनी पड़ी हो. इससे पहले भी रविवार को उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया था. उसमें उन्होंने लिखा था कि उनका इरादा किसी भी इंसान, कम्युनिटी या संस्था के सेंटिमेंट्स को हर्ट या डिसरेस्पेक्ट करने का बिल्कुल नहीं था. उन्होंने कहा कि उनका वो डायलॉग एक लाइट-हार्टेड और ह्यूमरस अंदाज में कहा गया था, जैसे फिल्मों में होता है.

'गांधीगिरी' वाले स्टाइल का दिया था हवाला

अपनी पिछली पोस्ट में संजू बाबा ने 'मुन्ना भाई' फिल्म के 'गांधीगिरी' वाले कांसेप्ट को याद किया था. उन्होंने कहा कि जैसे मुन्ना भाई में हंसी-मजाक और व्यंग्य के जरिए प्यार, अपनापन और भाईचारे का मैसेज दिया जाता है, ठीक वैसे ही उस शो का स्पिरिट भी था. लेकिन अफसोस की बात यह रही कि लोगों ने उनके शब्दों को गलत कॉन्टेक्स्ट में ले लिया और एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.

 

 

शेखर सुमन ने भी किया सपोर्ट

शेखर सुमन ने ZEE मीडिया से खास बातचीत में इस विवाद की पूरी सच्चाई बताई. शेखर सुमन ने संजय दत्त का सपोर्ट करते हुए साफ कहा कि संजू की बात को जबरदस्ती तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. शेखर ने उनके बयान का बचाव किया और ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि संजू ने जो कहा था वो बहुत ही सीधा और सिंपल सा बयान था. आजकल हमारे आसपास जो माहौल बन गया है, जगह-जगह प्रोटेस्ट हो रहे हैं, लड़ाई-झगड़े और मार-पीट की खबरें आ रही हैं, संजू बस उससे परेशान थे. रोड रेज की घटनाएं बढ़ गई हैं, मेट्रो में कोई किसी की मदद नहीं करता, न्यूज और सोशल मीडिया पर हर वक्त लोग आपस में उलझे रहते हैं. संजू बाबा ने बस इसी बात पर अपनी चिंता जताई थी.

आखिर शेखर सुमन के शो में ऐसा क्या कह दिया था?

अब सवाल यह उठता है कि संजू बाबा ने आखिर शो पर कहा क्या था? असल में, उस एपिसोड के दौरान संजय दत्त ने कहा था कि इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं और यहां शांति होनी चाहिए. फिर उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें वो शांति हमारे देश में महसूस नहीं होती. उन्होंने कहा कि हम भारतीय बहुत बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज लोग हैं और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए. उन्होंने शिवजी से प्रार्थना भी की थी कि वो पुराने दिन जल्द वापस लौट आएं. इसी बयान पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए थे.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो इस पूरे कंट्रोवर्सी के बीच फैंस संजय दत्त को स्क्रीन पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं. संजय दत्त जल्द ही 'खलनायक 2' में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES