SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार: गोद भराई की रस्म में लाल सूट पहन खिलीं सामंथा, पति राज निदिमोरू संग दिखी खास केमिस्ट्री

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरू जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इस खास पल से पहले एक्ट्रेस ने अपने घर में हुई एक प्राइवेट पूजा और रस्म की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में परिवार के बड़े-बुजुर्ग उन्हें दिल से आशीर्वाद देते दिख रहे हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 18, 2026, 14:11 IST | Updated: Nov 18, 2026, 15:30 IST
Image Credit: घर में हुई गोद भराई की रस्म में सामंथा ने लिया बड़ों का आशीर्वाद
Join

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति फिल्ममेकर राज निदिमोरू जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. इस खास पल का इंतजार करते हुए सामंथा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. ये फोटोज उनके घर पर हुई एक प्राइवेट बेबी शावर की हैं, जहां दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्ग उन्हें दिल से आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. इस सिंपल सी सेरेमनी में घर के सभी करीबी लोग शामिल हुए और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए खुशियां मनाईं.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में सामंथा लाल रंग के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. पहली फोटो में वे और राज एक साथ बैठे हैं और बड़े प्यार से एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं. बाकी तस्वीरों में कपल पूजा और ट्रेडिशनल रिचुअल्स में हिस्सा लेता दिखाई दे रहा है, जिसके चारों ओर फैमिली के लोग खड़े हैं. एक बेहद प्यारी फोटो में घर के बड़े सामंथा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं. सामंथा ने अपनी मां निनेट प्रभु और परिवार की महिलाओं के साथ भी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘अस’ लिखा.

सितंबर में भी हुई थी खास पूजा और रस्म

इस प्राइवेट बेबी शावर से पहले सामंथा और राज ने सितंबर में ट्रेडिशनल सीमंथम सेरेमनी भी मनाई थी. इस खास मौके पर श्रीविद्या परंपरा से जुड़ी एक खास पूजा कला आवरण यानी श्री कल्पम का आयोजन किया गया था. सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत सफर की छोटी-छोटी झलकियां लगातार इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं. कुछ समय पहले उन्होंने महंगे और भारी-भरकम मैटरनिटी फोटोशूट ट्रेंड पर बड़ा मजेदार तंज कसा था. उन्होंने सोफे पर आराम से बैठकर काला चश्मा लगाए और बेबी बंप दिखाते हुए अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा था, ‘इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझ लें’.

बॉलीवुड के दरवाजे पर शाही दस्तक! करण जौहर के दफ्तर पहुंचे Prince William, करीना-सैफ ने किया खास वेलकम 

प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिटनेस पर पूरा ध्यान

मजेदार फोटोशूट के अलावा सामंथा अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव बनी हुई हैं. इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी के दौरान वर्कआउट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में वे वेट लिफ्टिंग और दूसरी तरह की एक्सरसाइज करती नजर आई थीं, जिसे देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी. सामंथा ने ये साफ कर दिया कि वे इस नाजुक दौर में भी खुद को पूरी तरह फिट और एक्टिव रख रही हैं. उनके इस अंदाज ने कई महिलाओं को अपनी हेल्थ के लिए अवेयर रहने के लिए इंस्पायर भी किया.

‘द फैमिली मैन’ के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

सामंथा और राज की पहली मुलाकात काम के सिलसिले में ही हुई थी. दोनों ने साल 2021 में आई मशहूर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में पहली बार साथ काम किया था. इस सीरीज को राज निदिमोरू और उनके क्रिएटिव पार्टनर कृष्णा डीके ने बनाया था, जिसमें सामंथा ने राजी का दमदार किरदार निभाया था. इसके बाद दोनों ने वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी काम किया. कई इवेंट्स में साथ दिखने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ीं और आखिरकार 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में दोनों ने शादी कर ली.

शादी के बाद फिल्मों में भी सक्रिय रहीं सामंथा

पर्सनल लाइफ में नई शुरुआत करने के साथ ही सामंथा अपने फिल्मी करियर को लेकर भी चर्चा में बनी रहीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ आखिरी बार तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ में नजर आई थीं, जिसका डायरेक्शन नंदिनी रेड्डी ने किया था. खास बात यह है कि सामंथा ने अपने प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस भी किया था. इससे पहले साल 2025 में आई तेलुगु फिल्म ‘शुभम’ में उन्होंने एक छोटा सा कैमियो रोल निभाया था, जो उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली रिलीज फिल्म थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES