App

सामंथा के घर आया नन्हा मेहमान, पति राज निदिमोरू संग बेटे देव का किया स्वागत; दिखाई पहली झलक

एक्ट्रेस सामंथा और उनके पति राज निदिमोरू के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दोनों ने अपने बेटे देव का स्वागत किया है. कपल ने सोशल मीडिया पर नन्हे मेहमान की पहली झलक भी शेयर की, जिसके बाद फैंस और करीबियों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

सामंथा के घर आया नन्हा मेहमान, पति राज निदिमोरू संग बेटे देव का किया स्वागत; दिखाई पहली झलक
Image Credit: सोशल मीडिया

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु माता-पिता बन गए हैं. इस कपल के घर 19 नवंबर को उनके घर किलकारी गूंजी है. सामंथा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह खुशी की खबर शेयर की और अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई.

तस्वीर में नए माता-पिता अपने बेटे की नन्ही उंगलियों को अपनी उंगलियों से थामे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो एक परिवार के रूप में उनके जीवन के इस नए चैप्टर की एक बहुत ही प्यारी झलक को दिखाता है.

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें नवजात शिशु की नन्ही उंगलियां उनकी उंगली थामे नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, "हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरु. 19.11.2026. हमारे दिल इससे ज्यादा कभी खुश नहीं हुए. - सामंथा और राज."

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, हंसिका मोटवानी, संजना गणेशन, अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा, निमृत कौर और अभिनेता वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी.

'मा इंटी बंगाराम' की सफलता के मौके पर दी प्रेग्नेंसी कि खबर

गौरतलब है कि कपल ने बेटे के जन्म से कुछ समय पहले घर पर एक पारंपरिक पूजा रखी थी. इस पूजा में मां और बच्चे के लिए आशीर्वाद, मंत्रों का जाप और पारंपरिक रस्में निभाई गई थीं. कपल ने इस रस्म की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी की थीं.

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने जून 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि की थी. उन्होंने यह खबर फिल्म 'मा इंटी बंगाराम' की सफलता के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि वह कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बनाएंगी और मैटरनिटी लीव लेंगी.

मीडिया से बातचीत में सामंथा ने कहा था कि 'मा इंटी बंगाराम' के बाद उन्हें अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा और इसके बाद वह एक और फिल्म के साथ अपने फैंस के बीच वापस लौटेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More