)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम बीते काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया से जुड़ रहा है. हालांकि, दोनों ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इस बीच उन्होंने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया को उनके जन्मदिन पर एक खास शुभकामना जरूर दी है. इसके बाद से फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
दरअसल, कबीर ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर कृति ने उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सनसेट के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ बिजनेसमैन फनी अंदाज भी नजर आया. साथ ही कृति ने बस इतना कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी'

इससे पहले कृति ने परिवार और दोस्तों के साथ अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं. इन तस्वीरों में कृति कबीर के साथ त्योहार मनाती और उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'साल का मेरा सबसे पसंदीदा समय, मेरे कुछ सबसे पसंदीदा लोगों के साथ. सभी को दिवाली की शुभकामनाएं.'
फैंस को यह बर्थडे विश काफी पसंद आया. रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. 3 साल हो गए हैं.' एक और यूजर ने कबीर की किस्मत की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'सोचिए, कृति सेनन आपको 'क्यूटी' कहकर बुलाएं. भाई, क्या किस्मत है!'
एक यूजर ने तो यह भी पूछ लिया, 'ये दोनों शादी कब करेंगे?' वहीं, एक अन्य यूजर ने दावा करते हुए लिखा, 'अब तो शादी पक्की है. फैंस के लगातार आ रहे कमेंट्स से ऐसा लगता है कि उन्हें इस लव स्टोरी में काफी दिलचस्पी हैं.
बता दें कि कृति और कबीर के बीच रिश्ते की चर्चा मार्च 2024 से चल रही है, जब लंदन से एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस फोटो में एक्ट्रेस एक अनजान शख्स का हाथ थामे नजर आ रही थीं. बाद में पता चला कि वह शख्स कबीर थे. कुछ महीनों बाद जुलाई 2024 में ग्रीस के मायकोनोस में दोनों के साथ मिलकर कृति का जन्मदिन मनाने की खबरें आईं, जिससे इन अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ लिया.
तब से उनकी छुट्टियों की तस्वीरें, एक साथ बाहर जाना और सोशल मीडिया पर बातचीत ने उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है. हालांकि, न तो कृति और न ही कबीर ने इस बात की पुष्टि की है कि वे रिलेशनशिप में हैं. उनकी उम्र के अंतर को लेकर भी काफी उत्सुकता रही है. 27 जुलाई 1990 को जन्मीं कृति 36 साल की हैं, जबकि कबीर इस साल 19 नवंबर को 27 साल के हो गए. यूके में रहने वाले ये बिजनेसमैन, एक्ट्रेस से लगभग नौ साल छोटे हैं.