App

Samantha Ruth Prabhu: 'शायद हमारे बच्चे न हों...', बच्चों के बिना जिंदगी के लिए तैयार थीं सामंथा, फिर प्रेग्नेंसी ने दिया कपल को 'सरप्राइज'

Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरू जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. जानिए सामंथा ने अपनी 'सरप्राइज' प्रेग्नेंसी, शूटिंग के दौरान के अनुभवों और राज के साथ अपने रिश्ते पर क्या कहा.

Samantha Ruth Prabhu: 'शायद हमारे बच्चे न हों...', बच्चों के बिना जिंदगी के लिए तैयार थीं सामंथा, फिर प्रेग्नेंसी ने दिया कपल को 'सरप्राइज'
Image Credit: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू

Samantha Ruth Prabhu: मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं. इस कपल ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था. इस साल जून में घोषणा की थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं. 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सामंथा ने बताया कि वह बच्चों के बिना भी रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार थीं, इसलिए अपनी प्रेग्नेंसी को उन्होंने एक 'सरप्राइज' बताया.

अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सामंथा ने क्या कहा?

एक्ट्रेस ने हाल ही में 'टीएचआर इंडिया' से बातचीत के दौरान सामंथा ने खुलासा किया कि प्रेग्नेंट होने से पहले वह और राज बिना बच्चों के रहने के विचार से भी सहज थे. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी थी, जहां मैं ठीक थी. राज और मैं दोनों इस बात से ओके थे कि शायद हमारे बच्चे न हों, या शायद हों. मैं दोनों स्थितियों के लिए तैयार थी. इसलिए यह प्रेग्नेंसी हमारे लिए एक सरप्राइज है.'

preview

शूटिंग के दौरान सामंथा को प्रेग्नेंसी का पता कब चला?

सामंथा ने प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के अनुभव पर बात करते हुए कहा, 'फिल्म के गाने 'थस्साडिया' की शूटिंग के पहले दिन मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं. मुझे अभी-अभी पता चला ही था और मुझे जाकर डांस स्टेप्स करने थे. उस समय मुझे थोड़ी मॉर्निंग सिकनेस भी हो रही थी. मुझे लगता है कि सब कुछ सही समय पर सेट हो गया. अब मैं बेहद उत्साहित हूं. सब कहते हैं कि बच्चा होने से पूरी जिंदगी बदल जाती है और मुझे लगता है कि मैं इस बदलाव के लिए तैयार हूं.'

preview

प्रेग्नेंट होने के बावजूद सामंथा ने कैसे की फिल्म की शूटिंग?

एक्ट्रेस सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' जून में थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसके अगले दिन उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया. जुलाई में फिल्म की डायरेक्टर और सामंथा की करीबी दोस्त नंदिनी रेड्डी ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान सामंथा ने शूटिंग कैसे पूरी की. नंदिनी ने कहा, 'किस्मत से हम एक्शन सीन्स का ज्यादातर हिस्सा पहले ही खत्म कर चुके थे. जब हमें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं, तब हम 'थस्साडिया' गाने की शूटिंग कर रहे थे. शुक्र है कि जब वह प्रेग्नेंट हुईं, तब हम शूटिंग के आखिरी चरण में थे.'

preview

एक्शन और डांस सीन्स के दौरान क्या सावधानियां बरती गईं?

वहीं, गाने में काफी एनर्जी वाले स्टेप्स थे और इसके अलावा एक कार का पीछा करने वाला शूट था, जिसके लिए काफी शारीरिक ताकत की जरूरत थी. क्योंकि शूटिंग बाहर होनी थी, इसलिए नंदिनी ने बताया कि सामंथा के आराम का पूरा ध्यान रखा गया. उन्होंने कहा, 'हमने इस बात का ध्यान रखा कि शूटिंग उनके लिए ज्यादा थकान न हो और उन्हें पर्याप्त ब्रेक मिलें. चूंकि गर्मी की शुरुआत हो रही थी, इसलिए हमने तेज धूप में शूटिंग नहीं की. हमने सभी सावधानियां बरतीं ताकि वह बिल्कुल भी न थकें.'

कैसे शुरू हुई सामंथा और राज की लव स्टोरी?

सामंथा और राज के अफेयर की खबरें 2024 में आई सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं. नागा चैतन्य से सामंथा का तलाक 2021 में सार्वजनिक हुआ था, वहीं राज ने श्यामली डे से कब तलाक लिया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. सामंथा द्वारा सोशल मीडिया पर राज की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने से इन चर्चाओं को और हवा मिली थी. आखिरकार, दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक यौगिक समारोह के दौरान दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More