एक्टिंग के उस्ताद अब खुद बनेंगे स्टूडेंट... बिना किसी फिल्टर के देखिए भाईजान का स्वैग; YouTube पर पहले ही वीडियो से छाए Salman Khan
Salman Khan Youtube First Video Out: फराह खान, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी और अरचना पूरन सिंह के बाद अब यूट्यूब की दुनिया में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है. भाईजान ने अपने चैनल पर पहला वीडियो शेयर करते हुए 'टीचर और स्टूडेंट' की क्लास लगाई है.
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में जब भी बड़े बदलाव या नए एक्सपेरिमेंट की बात होती है, तो सलमान खान का नाम हमेशा सबसे आगे आता है. तीन दशकों से ज्यादा समय से इंडियन सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले 'दबंग' सलमान अब एक नए रूप में अपने फैंस के सामने आएंगे. डिजिटल और सोशल मीडिया के इस दौर में भाईजान ने अपना नया कदम बढ़ाते हुए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Being The Salman Khan की शुरुआत कर दी है. लेकिन ये केवल एक चैनल की शुरुआत नहीं है, बल्कि उस स्टारडम को करीब से देखने का इनविटेशन है, जिसने ऑडियंस को सालों तक दीवाना बनाए रखा है. सलमान खान ने अपनी इस नई जर्नी का ऐलान अपने जाने-पहचाने देसी अंदाज में किया.
भाईजान ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर चैनल का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'शुरू से शुरू करते हैं. मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. A से Z तक सब यहां मिलेगा. भाईजान के इस एक मैसेज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं था, क्योंकि अब तक पर्दे पर नजर आने वाले उनके पसंदीदा हीरो का एक अनदेखा और असली अवतार इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधा उनके सामने आने वाला है.
यूट्यूब पर लगेगी 'सलमान सर की क्लास'
आमतौर पर ये देखा जाता है कि सेलेब्रिटीज यूट्यूब पर अपनी डेली लाइफ या ट्रैवल जर्नी को शेयर किया करते हैं, लेकिन सलमान खान का ये प्लेटफॉर्म बाकी चैनल्स से काफी अलग है. इस यूट्यूब चैनल का फॉर्मेट थोड़ा हटकर है, जहां सलमान खान दो बिल्कुल अलग किरदारों में नजर आएंगे. एक तरफ वो एक्टिंग कोच बनकर अपने स्क्रीन प्रेजेंस, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग के वो गुण सिखाएंगे, जो उन्होंने सालों के एक्सपीरियंस से सीखे हैं. तो वहीं दूसरी ओर वो एक स्टूटेंड के रूप में एक्टिंग की बारीकियों को खुद एक्सप्लोर करेंगे.
'सलमान सर की क्लास' का पहला वीडियो आउट
सलमान खान ने इस चैनल की अनाउंसमेंट करते ही अपनी पहली वीडियो अपलोड कर दी, जिसमें वो दो अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो खुद से ही बातें और समझाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो का नाम उन्होंने 'सलमान सर की क्लास: बॉडी पार्ट्स... टीचर भी मैं, स्टूडेंट भी मैं' रखा है. वीडियो को अपलोड हुए अब तक करीब 8 घंटे हो चुके हैं और इसपर 14k व्यूज आ चुके हैं. तो वहीं सलमान खान के चैनल पर 33.1k से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं.
नए ट्रेंड से जुड़े भाईजान
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी के कारण आज बॉलीवुड और यूट्यूब के बीच की दूरी लगभग खत्म सी हो चुकी है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे जहां अपनी लाइफ के अनसुने पलों को यूट्यूब पर शेयर कर रहे हैं, तो वहीं फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और भारती सिंह जैसे नाम भी अपने खास व्लॉग्स से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाए हुए हैं. अब सलमान खान का इस लिस्ट में शामिल होना ये साफ दिखाता है कि क्रिएटर इकोनॉमी का दायरा कितना बड़ा हो चुका है और बड़े से बड़े सितारे भी अपने फैंस से सीधे बातचीत करने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
छोटे पर्दे पर छाया 'बिग बॉस 20'
डिजिटल दुनिया में इस धमाकेदार एंट्री के साथ-साथ सलमान खान का बिजी शेड्यूल लगातार सुर्खियों में है. फिलहाल वो टीवी के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को अपनी शानदार होस्टिंग से दिलचस्प बना रहे हैं. इसके अलावा, सिनेमाघरों में उनके फैंस को उनकी अगली बड़ी फिल्म 'मातृभूमि' का बेसब्री से इंतजार है. अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. कुल मिलाकर, चाहे छोटा पर्दा हो, बड़ा पर्दा हो या अब यूट्यूब की स्क्रीन सलमान खान हर जगह अपने फैंस का एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.