लव-स्काउट को पड़ी सलमान खान से डांट, घरवालों की हुई बोलती बंद
सलमान खान ने वीकेंड का वार में ना केवल स्काउट और गुल्लू बल्कि लव भी डांट लगाई है. उन्होंने लव गिल को रियलिटी चेक दिया. लव को समझाया कि कैसे उन्हेंने मौका देखकर लव डे वाली बात का मुद्दा बनाया.
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को समझाया. सलमान खान ने स्काउट और गुल्लू को कंबल के अंदर लव के बारे में आपत्तिजनक बात करने के लिए डांटा. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने लव गिल को भी लताड़ लगाई है. सलमान खान ने लव गिल से काजी तौकीर से जुड़े लव डे वाले विवाद पर सवाल किया. सलमान खान काजी के विवादित कमेंट करने के बाद लव के रिएक्शन को लेकर उन्हें डांट लगाई है.
मौका देखकर लव ने उठाया मुद्दा
सलमान खान ने दर्शकों को बताया जब काजी ने शुरू में कमेंट किया तब लव ने भी कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया था. सलमान खान ने बोला कि बाद में लव ने जिस बात का मुद्दा बना दिया. वह उस समय खुद चुप थीं. सलमान खान ने बताया कि काजी ने जिस समय ये बात बोली थी, उस समय लव डांस करते हुए दिखाई दी थी. बाद में दूसरे घरवालों ने यह मुद्दा उठाया और लोगों के इस बारे में बातें करना शुरू कर दिया. तब लव ने स्टैंड लिया और बहस शुरू किया.
सलमान खान ने अप्रोच पर उठाया सवाल
सलमान खान ने पूरी घटना के बारे में बात करते हुए बताया अगर आपको सच में काजी की बात का बुरा लगा था. उस समय ऑब्जेक्शन करना चाहिए था. सलमान खान ने पूछा अगर तुम्हें बुरा लगना था, तो भी लगना चाहिए. बाद में बुरा क्यों लगा. बिग बॉस 20 के घरवालों को दर्शकों को साफ पता चला कि लव ने स्मार्टली उस समय रिएक्ट किया जब काजी की बोली हुई बात घरवालों के बीच चर्चा का टॉपिक था. सलमान खाने भी इस बात को समझाया.
लव ने मान ली गलती
सलमान खान ने जब लव से पूछा क्या आपने पहली बार इस टर्म के बारे में सुना था. लव ने सलमान खान के इस सवाल को मना कर दिया. सलमान खान ने बोला कि आपने खुद ये शब्द उस दिन बोला था. आप खुद भी इस शब्द के साथ एन्जॉय करती आई हैं. सलमान खान की बात सुनकर लव की बोलती बंद हो जाती है. वह सफाई देने की कोशिश करने लगती है तो सलमान खान ने बोला मेरी ही गलती है. सलमान खान की ये बात सुन लव अपनी गलती मानते हुए माफी मांगती है.