SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मातृभूमि' का पहला धमाका: सलमान खान ने फिर थामा माइक, चित्रांगदा की अदाओं संग Teri Sexy Beauty आउट!

सलमान खान ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'मातृभूमि' के नए गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' में अपनी आवाज दी है, जिसमें चित्रांगदा सिंह का सिजलिंग अंदाज नजर आ रहा है. सुबह-सुबह शेयर किए गए इस गाने और सलमान के अनोखे कैप्शन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 04, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:35 AM IST
Image Credit: 'मातृभूमि'
Join

सलमान खान को हम सब एक जबरदस्त एक्टर के तौर पर जानते हैं, लेकिन उनके हुनर का दायरा सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं ह.। रियलिटी शो होस्ट करने से लेकर कैनवास पर रंग बिखेरने तक, भाईजान हर काम दिल खोलकर करते हैं. उनके चाहने वाले ये भी अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें गाने गाने का कितना शौक है. 'हैंगओवर', 'प्यार करोना' और 'मैं हूं हीरो तेरा' जैसे सुपरहिट गानों के बाद अब सलमान एक बार फिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे हैं और अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'मातृभूमि' के लिए एक बेहद मजेदार गाना गाया है.

फिल्म का पहला गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' इंटरनेट पर आते ही छा गया है. इस ट्रैक में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत और सिजलिंग अदाज में नजर आ रही हैं. हिमेश रेशमिया के इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट में सलमान के साथ सिंगर मुस्कान ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल और म्यूजिक साजिद खान का है. वीडियो में सलमान स्टूडियो में मस्ती करते दिख रहे हैं, जिसके बोल इस तरह से हैं, 'तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं, मैं दो पेग के साथ एरोप्लेन बन गया हूं.'

सुबह-सुबह रिलीज और सलमान का अतरंगी कैप्शन

ये गाना सिर्फ अपनी अनोखी धुन की वजह से ही पॉपुलर नहीं हो रहा, बल्कि इसके रिलीज होने के समय और सलमान के पोस्ट की वजह भी इसमें शमिल है. शाहरुख खान द्वारा अपनी फिल्म 'किंग' का गाना रिलीज करने के ठीक अगले दिन सलमान ने तड़के सुबह अपने फैंस को ये सरप्राइज दे दिया. सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'प्रस्थान समय 5:12 बजे... 2 पैग नीचे मेरी सेक्सी सुंदरता के साथ उड़ान भर रहा हूं... पता नहीं कहां लैंड करूं.' उनका ये अंदा फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शंस

जैसे ही ये ट्रैक ड्रॉप हुआ, फैंस ने कमेंट सेक्शन में मीम्स और रिएक्शंस की झड़ी लगा दी. किसी ने मजाक में लिखा, 'अब बाकी सिंगर्स का करियर खत्म!', तो किसी दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'सुनने में मजा तो बहुत आ रहा है भाई!' एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि 'ये पूरी दुनिया सलमान खान की है और हम तो बस इसमें जी रहे हैं.' वहीं एक तीसरे यूजर ने पोस्ट की टाइमिंग को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा, 'सलमान खान का शेड्यूल भी हमारे जैसा ही है.' कुल मिलाकर गाना लोगों के जुबां पर चढ़ने लगा है.

फिल्म के नाम और कहानी को लेकर हुआ विवाद

जहां एक तरफ गाना ट्रेंड कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का सफर आसान नहीं रहा है. शुरुआत में इस फिल्म को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था. पहले इसका नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, जिस पर विवाद होने और संवेदनशील मुद्दा होने के कारण मेकर्स को इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: युद्ध को शांति मिले' करना पड़ा. इतना ही नहीं, कहानी में बदलाव के बाद मेकर्स को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी लेना पड़ा, जिसके बाद इसके क्लाइमेक्स पर दोबारा काम किया गया.

रिलीज डेट टली, अब नए ऐलान का इंतजार

निर्देशक अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही ये फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. फिल्म को पहले 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आना था, लेकिन मेकर्स इसके प्रेजेंटेशन और स्क्रिप्ट को और बेहतर बनाने में लगे रहे, जिसकी वजह से पुरानी रिलीज डेट निकल गई. फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है, लेकिन सलमान के इस नए ट्रैक ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को दोगुना जरूर कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES