SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Warning: 'पीछे का याद रख लेना...' कैमरे का एंगल बदला तो फिर झेलना पड़ेगा सलमान खान का गुस्सा!

'बिग बॉस' के स्टेज एक्ट्रेसेस की गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर पैपराजी को चेताने वाले सलमान खान का गुस्सा एक बार फिर फूटा है. जब लोगों ने उनकी बात को हल्के में लिया, तो भाईजान ने दो टूक चेतावनी दी कि कैमरों के गलत एंगल से बाज आएं, वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. वहीं हाल ही में उन्होंने पैपराजी को फिर से वॉर्न किया और एंगल को सही करने की सलाह दी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 23, 2026, 10:11 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 10:45 AM IST
Image Credit: सलमान खान
Join

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दरियादिली और बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं. हाल ही में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने एक बार फिर पैपराजी को उनकी हदें याद दिलाईं. इस इवेंट में सलमान खान अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और फोटो खिंचवाते समय एक गंभीर अंदाज में पैप्स को चेतावनी दी और साफ शब्दों में कहा, 'पीछे का याद रख लेना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग.' एक्टर का ये तेवर और तीखा अंदाज साफ बता रहा था कि वो सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सीधे एक्शन लेंगे.

दरअसल, पिछले कुछ समय से पैपराजी द्वारा एक्ट्रेसेस की इनवेसिव या गलत एंगल से फोटो लेने की बातें सामने आ रही थीं, जिस पर सलमान खान लगातार आवाज उठा रहे हैं. कैमरे के गलत एंगल से ली जाने वाली इन तस्वीरों पर न सिर्फ एक्ट्रेसेस अनकंफर्टेबल फील करती हैं, बल्कि ये उनकी प्राइवेसी पर भी बड़ा हमला है. सलमान का कहना है कि मीडिया का काम खबरें और अच्छी तस्वीरें दिखाना है, ना कि किसी की प्राइवेसी की धज्जियां उड़ाना. उनके इस कड़े स्टैंड की पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने खुलकर तारीफ की.

'बिग बॉस 20' में उठाया था मुद्दा

इस मुद्दे पर सलमान पहले भी बात कर चुके हैं, उन्होंने कुछ समय पहले 'बिग बॉस 20' के स्टेज पर इस मुद्दे को उठाया था. जब शो में एक्ट्रेस नेहा धूपिया गेस्ट बनकर आईं, तो उन्होंने सलमान का थैंक्यू कहा और इस सेंससिटिव मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाने के लिए तारीफ की. बातचीत के दौरान सलमान ने एक चौंकाने वाला सच भी बताया. उन्होंने बताया कि कुछ सेलिब्रिटीज खुद पब्लिसिटी के लिए पैपराजी को बुलाते हैं और ऐसी फोटोज क्लिक करवाने के लिए पैसे भी देते हैं. लेकिन इसका खामियाजा उन एक्ट्रेसेस को भुगतना पड़ता है, जो इस तरह की फोटोग्राफी को पसंद नहीं करती हैं.

'जिनको चाहिए वो करो, जिन्हें नहीं उन्हें मत छुओ'

सलमान खान ने पैपराजी को साफ-साफ शब्दों में समझाते हुए कहा कि उन्हें उस बारीक लाइन को समझना होगा, जो पसंद और नापसंद के बीच खिंची है. उन्होंने साफ कहा कि जिन कलाकारों को अटेंशन या ऐसी तस्वीरें चाहिए, उनके साथ आप जो मर्जी करें, लेकिन जो इसके बिल्कुल खिलाफ हैं कम से कम उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना सीखें. सलमान ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर कोई कलाकार मना कर रहा है और उसके बाद भी जानबूझकर ऐसी हरकतें की जाती हैं, तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेगा.

चेतावनी को मजाक समझा तो होगी कानूनी कार्रवाई

भाईजान ने इस बात पर भी गहरा अफसोस जताया कि उनकी पिछली वार्निंग को कई लोगों ने मजाक में ले लिया और अभी तक वो ये सब कर रहे हैं. यहां तक कि कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी इस तरह की घटिया हरकतों में शामिल हैं. लेकिन अब सलमान के तेवर सख्त हो गए हैं और वो इस पर एक बड़ा स्टैंड लेने के मूड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर आगे से ऐसी हरकतें बंद नहीं हुईं, तो वो चुप नहीं बैठेंगे और सीधे कानूनी कार्रवाई करेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES