बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दरियादिली और बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं. हाल ही में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने एक बार फिर पैपराजी को उनकी हदें याद दिलाईं. इस इवेंट में सलमान खान अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और फोटो खिंचवाते समय एक गंभीर अंदाज में पैप्स को चेतावनी दी और साफ शब्दों में कहा, 'पीछे का याद रख लेना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग.' एक्टर का ये तेवर और तीखा अंदाज साफ बता रहा था कि वो सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सीधे एक्शन लेंगे.
दरअसल, पिछले कुछ समय से पैपराजी द्वारा एक्ट्रेसेस की इनवेसिव या गलत एंगल से फोटो लेने की बातें सामने आ रही थीं, जिस पर सलमान खान लगातार आवाज उठा रहे हैं. कैमरे के गलत एंगल से ली जाने वाली इन तस्वीरों पर न सिर्फ एक्ट्रेसेस अनकंफर्टेबल फील करती हैं, बल्कि ये उनकी प्राइवेसी पर भी बड़ा हमला है. सलमान का कहना है कि मीडिया का काम खबरें और अच्छी तस्वीरें दिखाना है, ना कि किसी की प्राइवेसी की धज्जियां उड़ाना. उनके इस कड़े स्टैंड की पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने खुलकर तारीफ की.
इस मुद्दे पर सलमान पहले भी बात कर चुके हैं, उन्होंने कुछ समय पहले 'बिग बॉस 20' के स्टेज पर इस मुद्दे को उठाया था. जब शो में एक्ट्रेस नेहा धूपिया गेस्ट बनकर आईं, तो उन्होंने सलमान का थैंक्यू कहा और इस सेंससिटिव मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाने के लिए तारीफ की. बातचीत के दौरान सलमान ने एक चौंकाने वाला सच भी बताया. उन्होंने बताया कि कुछ सेलिब्रिटीज खुद पब्लिसिटी के लिए पैपराजी को बुलाते हैं और ऐसी फोटोज क्लिक करवाने के लिए पैसे भी देते हैं. लेकिन इसका खामियाजा उन एक्ट्रेसेस को भुगतना पड़ता है, जो इस तरह की फोटोग्राफी को पसंद नहीं करती हैं.
सलमान खान ने पैपराजी को साफ-साफ शब्दों में समझाते हुए कहा कि उन्हें उस बारीक लाइन को समझना होगा, जो पसंद और नापसंद के बीच खिंची है. उन्होंने साफ कहा कि जिन कलाकारों को अटेंशन या ऐसी तस्वीरें चाहिए, उनके साथ आप जो मर्जी करें, लेकिन जो इसके बिल्कुल खिलाफ हैं कम से कम उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना सीखें. सलमान ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर कोई कलाकार मना कर रहा है और उसके बाद भी जानबूझकर ऐसी हरकतें की जाती हैं, तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेगा.
🚨 Megastar Salman Khan Schooling Paps at IIFA press conference. "peeche ( Back shots of Actresses) ka yaad Rakh lena, Itni ijjat to de hi sakte ho sab." #SalmanKhan #IIFA2027 https://t.co/bkd6386Jpg
— Rolexx. OG 👑 (@Kig__x76331) October 22, 2026
भाईजान ने इस बात पर भी गहरा अफसोस जताया कि उनकी पिछली वार्निंग को कई लोगों ने मजाक में ले लिया और अभी तक वो ये सब कर रहे हैं. यहां तक कि कुछ बड़े प्लेटफॉर्म भी इस तरह की घटिया हरकतों में शामिल हैं. लेकिन अब सलमान के तेवर सख्त हो गए हैं और वो इस पर एक बड़ा स्टैंड लेने के मूड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर आगे से ऐसी हरकतें बंद नहीं हुईं, तो वो चुप नहीं बैठेंगे और सीधे कानूनी कार्रवाई करेंगे.