बप्पा की भक्ति में डूबे भाईजान: आरती करते वक्त सलमान से हुई चूक, बहन आर्पिता ने तुरंत कराया ठीक; विसर्जन पर साथ दिखा पूरा परिवार
Salman Khan Ganpati Aarti: सलमान खान के परिवार ने इस साल भी गणेश उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया. सोहेल खान के घर पधारे गणपति बप्पा की सलमान ने पूरे मन से आरती उतारी और बाद में परिवार संग उन्हें विदा किया. एक्टर के इस खास अंदाज के साथ उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.
सलमान खान के परिवार में हर साल गणेश उत्सव का त्योहार बड़े ही चाव और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस बार भी खान परिवार में बप्पा का वेलकम बेहद उत्साह के साथ किया गया. सोहेल खान ने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की थी और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी सेवा की. इसके बाद बीती रात पूरे रस्मों-रिवाज के साथ बप्पा को विदाई दी गई. इस खास मौके पर सलमान खान खुद अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे. घर के माहौल में पूरी तरह भक्ति का रंग घुला हुआ था और परिवार के सभी लोगों ने मिलकर बप्पा से आशीर्वाद मांगा.
गणपति बप्पा के इस विसर्जन समारोह में सलमान खान की दोनों मां सलमा और हेलेन मौजूद थीं. उनके साथ ही बहन अलवीरा और अर्पिता भी अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं. सोहेल खान के घर से बप्पा की विदाई बेहद शानदार तरीके से की गई. परिवार के करीबी सदस्यों के अलावा सलमान की दोस्त यूलिया वंतूर भी इस दौरान नजर आईं. यूलिया ने ऑफ-व्हाइट साड़ी पहन रखी थी और बेहद सादगी भरे अंदाज में बप्पा की आरती उतारी. सोशल मीडिया पर परिवार के इस मिलन और पूजा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
आरती के वक्त सलमान से हुई चूक
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाला और बप्पा के इस जश्न में शामिल हुए. हालांकि, इस दौरान उनसे एक चूक हो गई. जब सलमान बप्पा की आरती उतारने लगे, तो गलती से आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमाने लगे. तभी पास खड़ी बहन अर्पिता ने तुरंत प्यार से उन्हें टोका और सही तरीका बताया. इसके बाद सलमान ने मुस्कुराते हुए पूरे दिल से बप्पा की आरती पूरी की. परिवार के बच्चों ने भी अपने बप्पा की खूब सेवा की और आखिर में उन्हें नम आंखों से विदाई दी.
अरहान ने चाचा के साथ किया विसर्जन
इस पावन मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ पारंपरिक कपड़ों में काफी खूबसूरत लग रहा था. सोहेल के बेटे अरहान खान ने अपने चाचा अरबाज खान के साथ मिलकर बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया. पहले ये परंपरा अर्पिता खान के घर निभाई जाती थी, लेकिन इस बार सोहेल ने अपने घर पर बप्पा को बिठाया था. सोहेल के लिए बीता कुछ वक्त थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा था, लेकिन अब वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं. फैंस भी उन्हें हमेशा की तरह पूरा प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं. साथ ही उनको कामना कर रहे हैं कि सब जल्दी ठीक हो जाए.
‘एसवीसी 63’ के सेट पर पसीना बहा रहे भाईजान
अगर सलमान खान के काम की बात करें, तो वे इस समय अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘एसवीसी 63’ की शूटिंग में दिन-रात लगे हुए हैं. मुंबई में इसके जोरदार एक्शन सीन्स शूट करने के लिए एक बहुत बड़ा सेट तैयार किया गया है. इस सेट पर सलमान के साथ नयनतारा और राहुल देव जैसे सितारे भी शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है, जिसमें सलमान एक नए और दमदार अंदाज में दिखेंगे. इसके साथ ही सलमान खान अपने फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को भी होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने हफ्ते के पहले ‘वीकेंड के वार’ में देखा गया था.
सेंसर बोर्ड में अटकी फिल्म ‘मातृभूमि’
इसके अलावा सलमान खान की एक और फेमस फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. ये फिल्म काफी समय से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी से हरी झंडी मिलने के इंतजार में अटकी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में चीन से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दे दिखाए गए हैं, क्योंकि ये साल 2020 की गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है. अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी इस देशभक्ति फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है और हर कोई उम्मीद कर रहा है कि यह विवाद सुलझते ही फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों तक पहुंचेगी.