App

बिग बॉस 20 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस टीवी एक्टर के आते ही बदलेगा गेम! अब घर में किसकी गलेगी दाल?

Bigg Boss 20 Wild Card Entry: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है. क्योंकि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है, जिसके बाद अब घर में पूरा गेम ही बदलने वाला है. इस नए कंटेस्टेंट के आने के बाद घरवालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

बिग बॉस 20 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस टीवी एक्टर के आते ही बदलेगा गेम! अब घर में किसकी गलेगी दाल?
Image Credit: बिग बॉस 20 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 20 Wild Card Entry: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाका देखने को मिलता है. जैसे-जैसे शो अपने पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे घरवालों का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है. टास्क की वजह से दर्शकों के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. शो के शुरू होने के बाद से अब तक घर से तीन कंटेस्टेंट बाहर जा चुके हैं. जिसके बाद अब बिग बॉस 20 के घर में एक बड़ा धमाका होने वाला है.

जी हां, बिग बॉस 20 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है. इस नए कंटेस्टेंट के आने के बाद घर का माहौल ही पूरी तरह बदल गया है. नए मेंबर की वजह से घरवालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ऐसे में अगर आप अभी तक नहीं जान पाए कि किसकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, तो अब उस कंटेस्टेंट का नाम जानते हैं-

इस कंटेस्टेंट की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को काफी तगड़ा झटका दिया. भाईजान ने घरवालों को पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से मिलवा दिया है. जी हां, बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी एक्टर मनीष गोयल ने एंट्री ली है. मनीष गोयल की एंट्री के बाद से घरवालों के होश ही उड़ गए हैं. उनके आने के बाद से घरवालों का पूरा गेम ही पलट गया है. अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा कि मनीष के आने के बाद घरवालों की मुश्किलें बढ़ेंगी या नहीं. अब ये तो आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा. इतना ही नहीं शो में जल्द ही दूसरे वाइल्ड कार्ड की भी एंट्री हो जाएगी. वहीं, कल वीकेंड का वार में सलमान खान ने जाते-जाते बताया कि कल एक और कंटेस्टेंट की घर में एंट्री होगी. हाालंकि, अभी तक दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के नाम से पर्दा नहीं उठा है. 

आखिर कौन हैं मनीष गोयल?

बिग बॉस 20 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो करीब 2 दशकों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं. मनीष गोयल को 'कहानी घर-घर की', 'भाभी' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शोज में देखा जा चुका हैं. मनीष ने हिंदी सिनेमा के सीरियल्स में जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. उनके अपकमिंग शोज की बात करें तो इसमें 'देवी', 'भाग्यलक्ष्मी', 'आयुष्मान भव' और 'हमारी वाली गुड न्यूज' भी शामिल हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More