SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सलमान खान ने दिया एंटरटेनमेंट का डोज, 'मातृभूमि' का गाना 'मदिरापन' रिलीज; चित्रांगदा सिंह संग लगाए ठुमके

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'मदिरापन' रिलीज हो गया है. इस गाने में सलमान अपने खास डांसिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं. चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री और शानदार मूव्स गाने को खास बना रहे हैं.

Written By Swati Singh
Published: Nov 19, 2026, 19:09 IST | Updated: Nov 19, 2026, 19:30 IST
Image Credit: AI
Join

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का एक नया गाना जारी हुआ है. इस गाने में सलमान खान एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आए. इस गाने में फौजियों की पूरी टोली जश्न मनाती दिखी है. वहीं, इस गाने में कई सारे फौजियों के बीच सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी दिख रही हैं. इस गाने में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्वैग के साथ-साथ किलर मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के इस नए गाने 'मदिरापन' ने आते ही धूम मचा दी है. इसमें एक्टर का अंदाज को देख लोग फैंस हो गए हैं. इस गाने को शेयर करते हुए लिखा गया, 'सलमान खान अपनी खास अदा, जोश और धमाकेदार डांस मूव्स के साथ मदिरापन में हाजिर हैं. दोस्तों के साथ मस्ती भरे पलों से लेकर जोश भरी खुशियों तक, मदिरापन हमें सेना की जिंदगी के हल्के-फुल्के पहलुओं की झलक दिखाती है. जहां सैनिक एक साथ मिलकर आराम करते हैं, जश्न मनाते हैं और यादगार पल बनाते हैं. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर यह जोशीला गाना संगीत, मस्ती और भाईचारे से भरपूर है.'

चित्रांगदा सिंह संग लगाए ठुमके

इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा.  साथ ही ये गाना एनर्जी, चार्म और हर फ्रेम में जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एंटरटेनमेंट का डोज है. बता दें कि इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. जबकि इसमें मुदस्सर खान की जबरदस्त कोरियोग्राफी और समीर अंजान द्वारा लिखे गए बोल हैं.

राजनीति से टीवी की दुनिया तक शशि थरूर का नया सफर, 'रामायण' पर बनी डॉक्यूसीरीज में निभाएंगे खास जिम्मेदारी

सलमान खान की ये फिल्म फिल्म देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत की एक दमदार कहानी पेश करने का वादा करती है. बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें सलमान खान अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आए. जबकि चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती दिखी है. फिल्म की खूबसूरती को इसके शानदार लोकेशन, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और प्रभावशाली संगीत और भी बढ़ा देते हैं.

 

 

विवादों में 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना

बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का हालिया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है. दरअसल, गाने को लेकर सिंगर सोना महापात्रा ने भाई जान पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए गाने के बोल पर सवाल उठाए हैं.

दुनिया में बजा इन भारतीय सितारों का डंका, TIME100 Next की लिस्ट में छाए सेलेब्स; दिलजीत-आलिया समेत कई नाम

फिल्म एक गहरा संदेश देती है कि युद्ध का कभी कोई सुखद अंत नहीं होता; इसमें दोनों तरफ जान-माल का भारी नुकसान होता है, इसके परिणाम युद्धक्षेत्र से कहीं दूर तक फैल जाते हैं और परिवारों को बहुत कुछ सहना पड़ता है. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES