)
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान समेत फिल्म की पूरी टीम नजर आई. इस मौके पर सलमान खान से ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ उनकी ऑनस्क्रीम केमिस्ट्री को लेकर सवाल किया गया है. इस सवाल के जवाब में एक्टर ने मजेदार जवाब दिया.
मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान से सवाल किया है कि सुल्तान में अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ और चित्रांगदा सिंह, किन खूबियों की वजह से आपकी इनके साथ ऑन स्क्रीन जोड़ी हिट रही है. इस सवाल का जवाब सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में देते हुए बोले- केमिस्ट्री में पंच है. इस जवाब को सुनकर सब हंस पड़े. जब उनसे चित्रांगदा की सबसे अच्छी खूबी क्या है. इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने बोला- उनमें बिल्कुल भी असुरक्षा नहीं है.
ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने एक दूसरे को डेट किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने लगभग एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया है. 1999 से 2002 तक एक दूसरे को डेट किया था. साल 1999 में दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों ने साथ में कभी किसी काम नहीं किया.
इवेंट में सलमान ने घोषणा की 75 साल उससे अधिक लोग मात्र 11 रुपये में टिकट खरीदकर फिल्म देख सकते हैं. एक्टर ने इंवेट में बोला कि हमने केवल 75 साल के ऊपर के लोगों के लिए टिकट की कीमत 11 रुपये रखी है.
फिल्म मातृभूमि में सलमान खान आर्मी ऑफिसर समतोष बाबू के किरदार में हैं. संतोज बाबू को महावीर चक्र अवॉर्ड मिल चुका है. स्क्रीन पर सलमान खान वीरता और साहत के साथ आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे.
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 शो को होस्ट कर रहे हैं. बिग बॉस शो की पहचान सलमान खान से है. सलमान खान वीकेंड का वार पर घरवालों को समझाते हैं कि वह शो में कैसा कर रहे हैं. वहीं उनकी गलतियों को लेकर डांटते भी हैं. इसके अलावा वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के साथ मस्ती करते हैं.