SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जाट' फिल्म की हीरोइन करने जा रहीं इंटरनेशनल डेब्यू, खुलकर शेयर किया एक्सपीरियंस; बोलीं- एकदम नया और अलग...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर अब रसियन डायरेक्टर मैक्सिम कुजनेत्सोव की इंडो-रूसी फिल्म से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. मॉस्को की शूटिंग, विदेशी क्रू और अपने रोल को लेकर सैयामी ने क्या-क्या खास बातें शेयर कीं.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 29, 2026, 08:31 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 09:08 AM IST
Image Credit: सैयामी खेर ने साइन की अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म
Join

सनी देओल की 'जॉट' फिल्म में अपनी पुलिस की वर्दी से धाक जमाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर अब अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के लिए इंटरनेशनल का रास्ता पकड़ा है. सैयामी जल्द ही एक इंडो-रूसी ड्रामा फिल्म से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म को रशियन सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर मैक्सिम कुजनेत्सोव डायरेक्ट कर रहे हैं. यह प्रोजेक्ट कार्तिना एंटरटेनमेंट, वाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया मिलकर तैयार कर रहे हैं. भारत और रूस के क्रिएटिव माइंड्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए इस फिल्म को बनाई जा रही है. इसमें न सिर्फ भारतीय बल्कि रशियन कल्चर भी देखने को मिलेगा.

भारत के साथ-साथ रूस के खूबसूरत शहर

इस इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग भारत के कई हिस्सों के अलावा रूस के खूबसूरत शहरों में भी हुई. सैयामी खेर के लिए यह पहला मौका था जब वे किसी विदेशी टीम के साथ काम कर रही थीं. इतना ही नहीं, शूटिंग के सिलसिले में वे पहली बार रूस और उसकी राजधानी मॉस्को गईं. मॉस्को की खूबसूरती और वहां के काम करने के तरीके ने सैयामी का दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि एक बिल्कुल नई जगह पर नए लोगों के साथ काम करना उनके लिए बहुत ही रिफ्रेशिंग और नया एक्सपीरियंस था.

सैयामी खेर ने क्या कहा

अपने इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सैयामी खेर ने बताया कि यह उनके लिए एकदम नया और अलग अनुभव था. उन्होंने कहा कि पूरी तरह से फॉरेन क्रू के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा. मॉस्को शहर बेहद खूबसूरत है और वहां शूटिंग करने का माहौल काफी अलग था. सैयामी ने उम्मीद जताई कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले समय में उन्हें ऐसे और भी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: अमिताभ, राजेश खन्ना से लेकर विराट कोहली तक... कब-कब अपने बयानों से कंट्रोवर्सी में आए नसीरुद्दीन शाह; देखें पूरी टाइमलाइन

लैंग्वेज बैरियर को तोड़ा और सीखा नया तरीका

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सैयामी ने कहा कि जब आप अलग-अलग देश और भाषा के लोगों के साथ काम करते हैं, तो भाषा कोई रुकावट नहीं बनती. अलग कल्चर के लोगों के साथ काम करने से आपको स्टोरीटेलिंग का एक नया नजरिया मिलता है. हर इंसान का फिल्में बनाने का अपना एक खास तरीका होता है और उनसे बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है. सैयामी ने कहा कि वे इस मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं. हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन सैयामी ने इतना जरूर कन्फर्म किया है कि यह एक इमोशनल और स्ट्रॉन्ग ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनका कैरेक्टर बहुत ही मजबूत महिला का है.

क्या होगी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म के नाम और इसकी रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बनाकर रखा है. फिल्म की बाकी स्टारकास्ट कौन होगी, इसके बारे में भी आने वाले दिनों में ही जानकारी सामने आएगी. लेकिन जिस तरह से इस इंडो-रूसी प्रोजेक्ट को लेकर बज बना हुआ है, उससे साफ है कि यह फिल्म इंडियन और ग्लोबल दोनों दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाली है. फैंस भी सैयामी खेर को इस नए अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES