)
UP Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: आज 29 अक्टूबर, गुरुवार को सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ मनाया जा रहा है. पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा है. शाम को करवा माता की पूजा के बाद अब सभी को चांद निकलने का इंतजार है. चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में 10 से 15 मिनट का अंतर रहता है.
लखनऊ: रात 8:06 बजे
कानपुर: रात 8:10 बजे
वाराणसी: रात 8:02 बजे
प्रयागराज: रात 8:06 बजे
गोरखपुर: रात 7:56 बजे
नोएडा / दिल्ली NCR: रात 8:16 बजे
अयोध्या: रात 8:01 बजे
आगरा और मथुरा: रात 8:18 बजे
मेरठ: रात 8:14 बजे
अलीगढ़: रात 8:15 बजे
बरेली: रात 8:08 बजे
मुरादाबाद: रात 8:10 बजे
सहारनपुर: रात 8:11 बजे
मुजफ्फरनगर: रात 8:12 बजे
फिरोजाबाद: रात 8:16 बजे
झांसी: रात 8:20 बजे
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक बिना अन्न-जल के व्रत रखती हैं. ऐसी मान्यता है कि वट सावित्री की तरह ये व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में चल रही कलह दूर होती है. कहा जाता है कि अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ से बड़ा कोई व्रत नहीं है.
ज्योतिषीय एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस प्रकार वट सावित्री व्रत का महत्त्व है, उसी प्रकार करवाचौथ का व्रत अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला माना गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन निर्जला उपवास रखकर चंद्र देव को अर्घ्य देने से दांपत्य जीवन के तमाम कष्ट, कलह और दोष समाप्त होते हैं तथा पति को दीर्घायु प्राप्त होती है.