SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'टीचर्स बदल गए, पर मैं वही हूं...' 20 की उम्र से स्कूल की PTM अटेंड कर रहे सैफ अली खान की बात सुन छूटी सबकी हंसी

सैफ अली खान ने मजाक में कहा है कि वे 20 साल की उम्र से ही पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) मीटिंग्स अटेंड कर रहे हैं. हालांकि टीचर्स बदल गए हैं लेकिन वे खुद नहीं बदले. 55 साल की उम्र में युवा पिता से लेकर स्कूल मीटिंग्स अटेंड करने तक के इस सफर पर उन्होंने अपने जीवन का चक्र पूरा होने की बात कही.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 19, 2026, 08:21 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 08:28 AM IST
Image Credit: सैफ अली खान ने कपिल के शो पर बताया पीटीए मीटिंग्स का पुराना नाता (YT Screenshot- Netflix India)
Join

बॉलीवुड के स्टाइलिश एक्टर सैफ अली खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे. इस शो के दौरान सैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ और बच्चों की स्कूल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया जिसे सुनकर वहां बैठे सभी लोग और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र से अपने बच्चों के स्कूल की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग्स (PTM) अटेंड करना शुरू किया था और आज 55 साल की उम्र में भी उनका यह सिलसिला जारी है.

सैफ अली खान अपनी पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मंच पर पहुंचे. इस शो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प और मजेदार खुलासे किए, जिन्हें देखकर फैंस की हंसी छूट गई.

20 की उम्र से स्कूल मीटिंग्स अटेंड कर रहे सैफ

शो के दौरान कपिल शर्मा के साथ बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सैफ ने बताया कि उनका और बच्चों के स्कूल की पीटीएम (PTM) मीटिंग्स का नाता कई दशकों पुराना है. दरअसल, सैफ के चारों बच्चे अलग-अलग समय पर उसी एक ही स्कूल में पढ़े हैं. जब कपिल ने उनसे पूछा कि स्कूल की मीटिंग्स में कौन जाता है - सैफ या करीना, तो सैफ ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब वो सिर्फ 20 साल के थे तब उन्होंने अपनी पहली पीटीएम अटेंड की थी. इसके बाद जब वो 30 साल के हुए तब भी वो वहीं थे और आज 55 साल की उम्र में भी वो उसी स्कूल के चक्कर काट रहे हैं. सैफ ने मजाक में यह भी जोड़ा कि वहां पढ़ाने वाले टीचर्स और दौर बदल चुके हैं, लेकिन वो खुद अभी तक वहीं के वहीं हैं.

 

 

सारा और इब्राहिम से लेकर तैमूर और जेह तक का सफर

आपको बता दें कि सैफ अली खान की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है. सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ साल 1991 में हुई थी जब सैफ की उम्र सिर्फ 21 साल थी और अमृता 27 साल की थीं. इस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. हालांकि 13 साल साथ रहने के बाद साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके कई सालों बाद साल 2012 में सैफ ने करीना कपूर खान के साथ शादी कर ली. सैफ और करीना के दो प्यारे बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है.

सैफ और करीना की लव स्टोरी की खास बातें

सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों ने सबसे पहले 'LOC: कारगिल' और 'ओमकारा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. हालांकि दोनों के बीच प्यार की असली शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद उन्होंने 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया.

करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार इस जोड़े ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी कर ली. शादी के कुछ साल बाद दिसंबर 2016 में उनके बड़े बेटे तैमूर का जन्म हुआ और फिर फरवरी 2021 में उनके छोटे बेटे जेह ने इस दुनिया में कदम रखा. आज यह कपल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और पावरफुल जोड़ों में गिना जाता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES