SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘रॉकी भाई’ पर भारी पड़ा लंकापति ‘रावण’! 15 दिन में यश की 1500 करोड़ी Ramayana ने तोड़ा KGF 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ सुपरस्टार यश का बड़ा ही अनोखा करिश्मा देखने को मिल रहा है. नितेश तिवारी की फिल्म में लंकापति रावण बनकर उन्होंने महज 15 दिनों के अंदर अपनी ही सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ ने देश और विदेश में कमाई के सारे पुराने समीकरण बदल दिए हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 20, 2026, 06:51 IST | Updated: Nov 20, 2026, 07:48 IST
Image Credit: रावण बनकर यश ने तोड़ा अपनी ही फिल्म ‘केजीएफ 2’ का बड़ा रिकॉर्ड
Join

बॉक्स ऑफिस पर हीरो बनकर कमाई के बड़े रिकॉर्ड बनाना तो आम बात है, लेकिन जब कोई हीरो विलेन के किरदार में अपनी ही पुरानी सुपरहिट फिल्म को पछाड़ दे तो बात ही कुछ ओर होती है. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. सालों पहले रिलीज हुई यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने कमाई के जो झंडे गाड़े थे, अब उनकी हालिया फिल्म ‘रामायण’ ने उस पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ यश के करियर की सबसे बड़ी फिल्में मानी जाती है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के महज 15 दिनों के अंदर यश की पुरानी ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने भारत में अब तक 863.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अगर ‘केजीएफ 2’ की कमाई पर नजर डाले तो भारत में इसकी कुल लाइफटाइम कमाई 859.70 करोड़ थी. इसका मतलब है कि यश की नई फिल्म ने उनकी पुरानी फिल्म को करीब 4 करोड़ रुपये के अंतर से पछाड़ दियहै. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण का रोल निभा रहे हैं.

हिंदी बेल्ट और विदेशों में भी फिल्म का जलवा

फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की इस ताबड़तोड़ कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा हाथ रहा है. सैकनिल्क के सामने आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 15वें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 19.35 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन से 14 करोड़ की कमाई हुई. इसके अलावा मलयालम से 1.75 करोड़, तमिल से 1.50 करोड़, कन्नड़ से 1.40 करोड़ और तेलुगु से 70 लाख रुपये जुटाए गए. 15वें दिन ये फिल्म देशभर के 21,437 शोज में चलाई गई. इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और 15वें दिन ओवरसीज से 5 करोड़ रुपये आए.

‘कभी-कभी मन घबराता है, मैं बस यही कहता हूं, हे प्रभु मुझे ‘ईठा’ जरूर दिखा देना...’, श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने आखिर क्यों कही ऐसी बात?

वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश और दुनिया की कुल कमाई को मिला दें तो ‘रामायण’ अब तक 1,547.15 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ रुपये और विदेशों की कुल कमाई 515 करोड़ रुपये शामिल है. फिल्म ने पहले सात दिनों में ही भारत में 564.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट बिजनेस किया था. दूसरे शुक्रवार को 48.10 करोड़, शनिवार को 72.90 करोड़ और रविवार को 75 करोड़ रुपये का बंपर उछाल देखने को मिला. इसके बाद सोमवार को 32 करोड़, मंगलवार को 28.60 करोड़, बुधवार को 23.20 करोड़ और गुरुवार को 19.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.

अब इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पर टिकी निगाहें

महज 15 दिनों के अंदर भारत में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की सबसे बड़ी ब्लॉकब्सटर फिल्म ‘रामायण’ के करीब 3.49 करोड़ टिकट बिक चुके हैं, जिसमें से 9.28 लाख से ज्यादा टिकट तो सिर्फ 15वें दिन बिके हैं. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ को पहले ही पछाड़ने के बाद अब यश की ‘केजीएफ 2’ भी इस लिस्ट से पीछे हो गई है. हालांकि, मेकर्स और फैंस की नजरें अभी ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’, ‘दंगल’, ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पर टिकी हुई हैं. खासकर वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ये सफर बेहद रोमांचक होने वाला है.

दूसरे पार्ट के लिए बढ़ा दर्शकों का इंतजार

नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में सितारों की एक बड़ी फौज नजर आ रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता ने अहम किरदार निभाए हैं. वहीं, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी दमदार आवाज दी है. पहले इस फिल्म के दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब इसे साल 2028 तक आगे बढ़ा दिया गया है. पहले पार्ट की इस हिस्टोरिकल सक्सेस ने दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुना कर दी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES