App

Roadies Rebirth: इस बार ओटीटी पर होगा डबल धमाका! जानिए कब, कहां और कैसे देखें रोडीज का नया सीजन

Roadies Rebirth Season 21 Release Date: रणविजय सिंघा का बरसों पुराना फेमस रियलिटी शो 'रोडीज' अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. इस बार यूथ का पसंदीदा शो एक साथ दो-दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा. आइए जानते हैं कब से शो शुरू होगा-

Roadies Rebirth: इस बार ओटीटी पर होगा डबल धमाका! जानिए कब, कहां और कैसे देखें रोडीज का नया सीजन
Image Credit: 2 OTT पर होगी ‘रोडीज’ की वापसी

Roadies Rebirth OTT Release Date: यूथ का पसंदीदा रियलिटी शो 'रोडीज' अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. इसके 21वें सीजन का नाम 'रोडीज रीबर्थ' रखा गया है. एक बार फिर इस सीजन को रणविजय सिंघा होस्ट करेंगे. इतना ही नहीं, इस बार शो में कुछ नए चेहरे गैंग लीडर के तौर पर नजर आएंगे. आइए जानते हैं शो कब से शुरू होगा और आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.

इस बार रोडीज के फैंस इस रियलिटी शो को केवल एक ओटीटी पर नहीं, बल्कि दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे. शो 'रोडीज रीबर्थ' 16 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर एक साथ स्ट्रीम होगा. शो के नए एपिसोड को फैंस हर शुक्रवार और शनिवार को शाम 7 बजे देख पाएंगे. ऐसा पहली बार होगा, जब 'रोडीज' का नया सीजन इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ उपलब्ध होगा. यानी फैंस इस बार एक नहीं, बल्कि दो प्लेटफॉर्म पर इसे देख पाएंगे.

कब और कहां स्ट्रीम होगा रोडीज रीबर्थ?

रियलिटी शो 'रोडीज' के फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि नया सीजन कब और कहां देखने को मिलेगा. अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट है- 'रोडीज रीबर्थ' किसी एक OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि दो प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. यह नया सीजन '16 अक्टूबर' से नेटफ्लिक्स (Netflix) और जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर एक साथ उपलब्ध किया जाएगा. दर्शक हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे इस शो को स्ट्रीम कर सकेंगे. यह पहली बार है जब रोडीज का कोई नया सीजन एक साथ दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

क्या है OGs vs NewGs का नया फॉर्मेट?

इस सीजन में कुल छह गैंग लीडर्स (Gang Leaders) नजर आएंगे. नए सीजन को एक बिल्कुल अनोखे कॉम्पिटिशन फॉर्मेट 'OGs vs NewGs' के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है.

OG टीम: इसमें पुराने गैंग लीडर्स निखिल चिनापा (Nikhil Chinapa), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और प्रिंस नरूला (Prince Narula) शामिल हैं.
NewG टीम: इसमें नए गैंग लीडर्स अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), बानी जे (Bani J) और बसीर अली (Baseer Ali) नजर आएंगे.

रणविजय सिंघा की वापसी क्यों है खास?

इस बार शो के आइकॉनिक होस्ट रणविजय सिंघा (Rannvijay Singha) की वापसी हो रही है, जो इस घोषणा का सबसे बेस्ट है. रणविजय शो के पुराने 'OG रोडी' रहे हैं और सालों से इस शो से जुड़े हुए हैं. पहले एक कंटेस्टेंट के रूप में और बाद में होस्ट व मेंटर के रूप में. उन्होंने 2003 में शो में एंट्री ली थी और इसका पहला सीजन जीता था. इसके बाद उन्होंने सीजन 2 से सीजन 10 तक शो को होस्ट किया. जब 2015 में शो में 'गैंग लीडर' फॉर्मेट आया, तब उन्होंने मेंटर और स्ट्रैटेजिस्ट की भूमिका निभाई.

पिछले सीजन का विजेता कौन था?

यह नई सीरीज 'MTV Roadies XX: Double Cross' के खत्म होने के बाद आ रही है. पिछले सीजन में एल्विश यादव की टीम से कुशल तंवर उर्फ गुल्लू (Gullu) विजेता बने थे. वहीं, प्रिंस नरूला की गैंग से हरताज सिंह गिल (Hartaaj Singh Gill) फर्स्ट रनर-अप रहे थे. ग्रैंड फिनाले टास्क में हरताज ने चुनौती को 1 मिनट 48 सेकंड में पूरा किया था, जबकि गुल्लू ने इसे केवल 1 मिनट 16 सेकंड में पूरा कर खिताब अपने नाम किया था. गुल्लू ने ऋषभ सचदेवा, प्रिया शर्मा और आरडी डेढा को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी. फिलहाल गुल्लू 'बिग बॉस 20' में हिस्सा ले रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More