SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रितेश-जेनेलिया से नेहा-करिश्मा तक... iPhone 18 Pro के दीवाने के हुए Bollywood सेलेब्स; लाखों चुकाकर खरीदा नया मॉडल

Bollywood Celebs Crazy About iPhone 18 Pro: ऐपल के नए आईफोन 18 प्रो मॉडल्स माक्रेट में आते ही बॉलीवुड में छा गए हैं. आम खरीदारों की तरह ही फिल्मी सितारे भी इसके नए कलर्स के दीवाने बन चुके हैं. रितेश-जेनेलिया से लेकर तृप्ति डिमरी तक ने मार्केट में आते ही हाथों-हाथों लाखों चुकाकर फोन खरीद लिया है.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 18, 2026, 11:17 AM IST | Updated: Sep 18, 2026, 12:11 PM IST
Image Credit: ऐपल के नए आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के दीवाने हुए सेलेब्स (स्क्रीनग्रैब AI)
Join

बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया का लग्जरी चीजों से बहुत पुराना नाता रहा है. चाहे करोड़ों की गाड़ियां हों या आलीशान बंगले, सितारे हमेशा सबसे अलग दिखना पसंद करते हैं. अब इस लिस्ट में Apple का नया Iphone 18 Pro और Iphone 18 Pro Max भी शामिल हो गया है. देश के आम बाजारों में फोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही ये धांसू हैंडसेट कई फिल्मी सितारों के हाथों में नजर आने लगे हैं. कोई फोन के ब्वू कलर की तारीफ कर रहा है, तो किसी को इसका नया बरगंडी शेड बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर स्टार्स फोन के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं.

Apple ने इस बार अपने प्रो मॉडल्स को काफी प्रीमियम लुक दिया है. खासकर इसका ग्लेशियर ब्लू और बरगंडी रंग लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. बॉलीवुड के गलियारों में भी इन्हीं दोनों रंगों की सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है. कई जाने-माने कलाकारों ने नया फोन हाथ में आते ही तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं. फिल्मी दुनिया के साथ-साथ आम यूजर्स के बीच भी इन नए रंगों को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. हर कोई ये देखना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे ने इस बार कौन-सा मॉडल और कौन-सा नया शेड अपने लिए चुना है.

रितेश और जेनेलिया को भाए अलग-अलग रंग

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए फोन के साथ एक फोटो शेयर की. उन्होंने Iphone 18 Pro Max का ग्लेशियर ब्लू वेरिएंट चुना और फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे वाला ब्लू’. वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख की पसंद बिल्कुल जुदा रही. जेनेलिया ने इस सीरीज का नया बरगंडी रंग चुना है, जो दिखने में बेहद क्लासी लगता है. जेनेलिया की तरह इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकारों को भी ये बरगंडी शेड काफी भा रहा है. दोनों की पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है.

134 साल पुराना डबल मर्डर केस: जिसने हिला दी थी पूरी दुनिया, बेटी ने कुल्हाड़ी से मां-बाप को उतारा था मौत के घाट; क्यों आज भी है अनसुलझा?

बरगंडी शेड बना कई सेलेब्स की पहली पसंद

जेनेलिया के अलावा बॉलीवुड और टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियां भी इस नए बरगंडी रंग की मुरीद हो चुकी हैं. एक्ट्रेस नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना ने भी बरगंडी रंग वाले Iphone 18 Pro Max के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन दोनों एक्ट्रेसेस के अलावा भी कई और जाने-माने चेहरों ने इस खास रंग के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की हैं. स्टार्स के इन पोस्ट्स को देखकर उनके फैंस भी इस नए शेड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सेलेब्स के बीच इस रंग का क्रेज देखकर लगता है कि ये इस सीजन का सबसे ट्रेंडी फोन बनने वाला है.

ऐपल के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे ये सितारे

इस महीने की शुरुआत में जब Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट ऑर्गेनाइज हुआ था, तब भी बॉलीवुड की मौजूदगी वहां साफ दिखी थी. इस खास मौके पर मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी Apple Park पहुंचे थे. इन दोनों कलाकारों ने ऐपल के सीईओ जॉन टर्नस के साथ खास मुलाकात की थी. सामने आई तस्वीरों में दोनों स्टार्स Apple Chief के साथ बातचीत करते और नए फोन के मॉडल्स को देखते नजर आए. तृप्ति ने इस शानदार एक्सपीरियंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, ‘ऐपल पार्क में एक बेहद यादगार शाम’.

स्टोर्स के बाहर लगी खरीदारों की लंबी कतारें

Iphone 18 Pro सीरीज की पहली सेल शुरू होते ही ऐपल स्टोर्स के बाहर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी. हर साल की तरह इस बार भी दीवानगी ऐसी थी कि लोग रातभर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. कुछ फैंस तो अपने शहर में सबसे पहला Iphone 18 Pro Max खरीदने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचे. कीमत की बात करें तो Iphone 18 Pro के 256 जीबी मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि Iphone 18 Pro Max 1,79,900 रुपये से शुरू होता है. कंपनी ने इन्हें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग में उतारा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES