SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rise and Fall 2: शो में आएगा नया ट्विस्ट, ऋषभ, जशवंत और सोनम मलिक की एंट्री, बढ़ेगी स्वरा और प्रियंका की टेंशन

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होगी. एक्टर ऋषभ जायसवाल, जशवंत बोपन्ना और एक्ट्रेस सोनम मलिक शो में शामिल होंगे.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 10, 2026, 08:27 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 08:30 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

राइज एंड फॉल 2 रियलिटी शो सुर्खियों में बना हुआ है. शो को काफी पसंद किया जा रहा है. शो से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं. ऐसे में शो में एक साथ 3 कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं. व्हाइट कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में ऋषभ जायसवाल, जशवंत बोपन्ना और एक्ट्रेस सोनम मलिक का नाम शामिल है. इन दिनों की एंट्री से स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी के गेम पर असर पड़ सकता है.

ये स्टार्स करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट शो में ऋषभ, जशवंत और सोनम शो में हिस्सा ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर मेकर्स ने इसकी जानकारी दी है. अमेजॉन एमएक्स प्लेयर के सोशल मीडिया पेज पर इसकी घोषणा की गई है. इस पोस्ट में लिखा था एक नहीं, 2 नहीं अब सीधे 3 प्लेयर. बैलेंस हिलने वाला है. अब देखना होगा कि ये तीनों में कौन रूलर बनकर पेंटहाउस जाता है और कौन बेसमेंट का वर्कर बनता है.

ऋषभ इससे पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला 14 और रोडीज सीजन 19 में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं. जशवंत भी रोडीज सो का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वह स्प्लिट्सविला 15 का खिताब जीत चुके हैं. ऐसे में दोनों स्टार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

 राइज एंड फॉल 2 के कंटेस्टेंट्स

राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत में कई बड़े चेहरे नजर आए थे. शो में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, सारा गुरपाल, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, कैरा, सिवेत तोमर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हुई थे. वहीं कुछ लोग शो से बाहर आ चुके हैं.

सिवेत तोमर शो से सबसे पहले बाहर हुए थे. दरअसल सिवेत और शहजाद पूनावाला के बीच लड़ाई हुई थी. जिसके बाद नियम तोड़ने की वजह से शहजाद को शो से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद तबीयत खराब होने की वजह से करण पटेल को भी शो से बाहर जाना पड़ा. वहीं लीगल और राजनीति कारण की वजह से तेज प्रताप यादव को भी शो से बाहर जाना पड़ा था.

तेज प्रताप यादव के वीडियो हुए थे वायरल

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव के वीडियो काफी वायरल हो रहे थे. शो में उनके कॉमेडी अंदाज को पसंद किया जा रहा है. इंटरनेट पर तेज प्रताप यादव के वीडियो को लोग पसंद कर रहे थे. ऐसे में तेज प्रताप का शो से बाहर आना फैंस को पसंद नहीं आया. शो वह अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों को हंसा रहे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES