रियलिटी शो में क्यों बढ़ती है कंटेस्टेंट्स की गर्मागर्मी, शाहजाद पूनावाला की पिटाई से समझिए झगड़े से TRP तक का गेम
रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया है. दरअसल उन्होंने शहजाद पूनावाला के साथ मारपीट की है. जिसके बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स इतनी जल्दी अपना आपा क्यों खो देते हैं?
राइज एंड फॉल 2 रियलिटी शो में बवाल मच चुका है. शो की शुरुआत में बड़ा विवाद हो गया. दरअसल शो में कंटेस्टेंट सिवेत तोमर शहजाद पूनावाला को पंच मारते हैं. वहीं बहस के दौरान शहजाद पूनावाला का कुर्ता फट जाता है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मेकर्स सिवेत तोमर को शो से बाहर कर देते हैं. इन दिनों ओटीटी और टीवी पर कई रियलिटी शो आ रहे हैं. रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की लड़ाई अक्सर चर्चा में रहती है. शो में बहुत ही जल्दी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस बढ़ जाती है. ऐसे में सवाल आता है कि रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच इतनी गर्मागर्मी क्यों होती है? कंटेस्टेंट्स की फाइट से शो को कैसे फायदा होता है.
शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच हुई लड़ाई
स्प्लिट्सविला फेम सिवेट तोमर ने राइज एंट फॉल सीजन 2 में कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई की है. मेकर्स ने सिवेट को शो से बाहर कर दिया है. दरअसल सेवत और शहजाद के बीच बहसबाजी होती है जिसके बाद सवेत शहजाद को धक्का दे देते हैं. जिससे वह जमीन पर गिर जाते हैं. इतना ही नहीं सिवेत शाहजाद को कुर्ता पकड़कर घसीटते हैं, वहीं खींचतान के दौरान शहजाद के कपड़े फट जाते हैं. लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
रियलिटी शो में कंटेस्टेंट क्यों जल्दी खो देते हैं आपा
रियलिटी शो अक्सर विवादों की वजह से ही जाना जाता है. किसी भी रियलिटी शो में लड़ाई और गाली देना स्क्रिप्टेड नहीं होता है. शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट पहले से पिछले सीजन देख चुके हैं, तो ऐसे में उन्हें पता होता है कि शो में क्या ज्यादा दिखाया जाता है. लोगों को क्या पसंद होता है. 24 घंटे की रिकॉर्डिंग में से 1 घंटे का एपिसोड निकाला जाता है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मसाला दिखाया जाता है.
रियलिटी शो में लड़ाई से मेकर्स को होता है फायदा
रियलिटी शो में अक्सर लड़ाई और झगड़ा सबसे ज्यादा वायरल रहता है. जिसका फायदा शो को मिलता है. लड़ाई होने से टीआरपी बढ़ जाती है. शो में हाथपाई होने से सोशल मीडिया पर बज बन जाता है. दरअसल झगड़ा या लड़ाई होने पर इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो जाती है. इंटरनेट पर रील्स, मीम्स और हैशटैग ट्रेंड करने लगता है. ऐसे में शो को फ्री में पब्लिसिटी मिल जाती है.
क्या हर झगड़ा स्क्रिप्टेड होता है?
रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बाहरी दुनिया से दूर होते हैं. ऐसे में एक घर में बंद होने पर टास्क और गेम के दौरान बहस शुरू हो जाती हैं. यहीं बहस धीरे-धीरे लड़ाई का रूप ले लेती है. शो में झगड़ा तो स्क्रिप्टेड नहीं होता है. लेकिन मेकर्स शो में ऐसा माहौल बना देते हैं ताकि कंटेस्टेंट आपस में लड़ाई करें, कई बार टास्क देकर, या गेम प्लानिंग की वजह से भी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई हो जाती है.
लड़ाई और झगड़े से हो सकता है शो को नुकसान
ज्यादा लड़ाई और झगड़े की वजह से कई बार शो को भी नुकसान हो सकता है. ज्यादा हिंसा-मारपीट दिखाने की वजह से शो की इमेज पर खराब असर पड़ता है. वहीं धर्म, जाति या महिला विरोधी बयान और लड़ाई की वजह से कई बार शो को ऑनलाइन ट्रोल भी किया जाता है. ऐसे में शो के बड़े-बड़े स्पॉन्सर्स दूर हो जाते हैं. ज्यादा गाली-गलौज और हिंसा की वजह से पूरी फैमिली एक साथ शो देखना बंद कर सकती है.