SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘राइज एंड फॉल 2’ में सारा गुरपाल का बोल्ड अंदाज, तेज प्रताप की गोद में बैठकर किया डांस; स्वरा भास्कर हुईं शॉक्ड

Rise And Fall 2: लेटेस्ट फेमस रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह शो में होने वाली लड़ाई और ड्रामे हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा गुरपाल ने तेजू भैया की गोद में बैठकर धमाकेदार डांस किया है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 02, 2026, 06:07 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 06:18 PM IST
Image Credit: तेज प्रताप की गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस
Join

Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. शो में 'पेंटहाउस' और 'बेसमेंट' के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक बार फिर नए ड्रामे का नया डोज देखने को मिलने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी और सारा गुरपाल अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

दोनों ने फिल्म 'रूही' के मशहूर गाने 'पनघट' पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव बैठकर इस परफॉर्मेंस को देखते हुए मजा लेते नजर आए. इस परफॉर्मेंस के बाद माहौल एकदम मजेदार हो गया.

सारा गुरपाल को देख हर कोई रह गया हैरान

'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट मोड़ के तहत 'बेसमेंट' में रह रहे वर्कर्स को 'पेंटहाउस' में प्रमोट होने के लिए सबके सामने ऑडिशन देना था. इस दौरान उन्हें अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव के सामने परफॉर्मेंस देनी थी. अनाउंसमेंट हुई कि जिसका परफॉर्मेंस तेज प्रताप यादव को सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उसे ही पेंटहाउस में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस दौरान सारा गुरपाल ने परफॉर्मेंस देते हुए कुछ ऐसा कर दिया कि उसे देखते-देखते स्वरा भास्कर भी हैरान रह गईं.

तेज प्रताप की गोद में बैठकर किया डांस

दरअसल, ऑडिशन के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने बॉलीवुड के फेमस गाने 'पनघट' पर जोरदार डांस करना शुरू कर दिया. डांस करते-करते सारा अचानक तेज प्रताप यादव के पास पहुंच गई और उनकी गोद में बैठकर डांस करने लगी. इस दौरान सारा ने इतना रोमांटिक डांस किया कि तेज प्रताप भी उनके मूव्स को देखते रह गए और उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को 'क्यूट' भी कहा.

स्वरा भास्कर रह गईं शॉक्ड

इस सीन को देखने के बाद पास में बैठीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी ज्यादा शॉक्ड रह गईं. इतना ही नहीं, उन्होंने शरमाकर अपना चेहरा भी छिपा लिया. सारा गुरपाल के डांस को देखने के बाद बाकी कंटेस्टेंट भी काफी शॉक्ड रह गए. उन्होंने इस परफॉर्मेंस के दौरान काफी बोल्ड मूव्स दिए और हर किसी का दिल जीत लिया.

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

वहीं, अब तेज प्रताप यादव और सारा गुरपाल का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और धमाल मचा रहा है. फैंस तेज प्रताप के बेफिक्रे और बिंदास अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान तेज प्रताप यादव कहते नजर आए, 'बिहार में धमाल होने वाला है.' तभी गौतम कहते हैं, 'बापूजी ने कहा घर छोड़ दो, मां ने कहा पारो को छोड़ दो और ये घर वाले (पेंटहाउस) वाले बोल रहे हैं कि जमीन ही छोड़ दो.'

अब ऐसी चर्चा सामने आ रही है कि प्रियंका चाहर चौधरी जल्दी ही बेसमेंट में चली जाएंगी. बता दें कि शो के पहले हफ्ते में ही 'अल्टीमेट रूलर' बनकर पावर में आए तेज प्रताप यादव का यह अंदाज हर किसी को काफी पसंद आया है. 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में मनोरंजन का डोज हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इस शो को देखने में दर्शकों को काफी मजा आ रहा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES