SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोजपुरी सिनेमा में कैटफाइट: Rise & Fall 2 में काजल राघवानी का छलका दर्द, आम्रपाली दुबे पर लगाए प्रोजेक्ट्स छीनने के आरोप!

Rise And Fall 2 : इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की दो बड़ी हीरोइनें रिएलिटी शोज में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. 'बिग बॉस 20' में जहां एक ओर अम्रपाली दुबे अपने मजबूत गेमप्लान से फैंस का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. तो वहीं दूसरी तरफ 'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी ने सनसनीखेज खुलासे कर फैंस को चौंका दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 03, 2026, 07:21 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:04 AM IST
Image Credit: Rise & Fall 2 में काजल राघवानी के सनसनीखेज खुलासे
Join

ओटीटी रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' इस समय सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बना हुआ है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है. वहीं शो में सितारों के बीच की अंदरूनी रंजिशें अब खुलकर लोगों के सामने आने लगी हैं. शो के दौरान कॉम्पिटिटर अक्सर अपने पर्सनल स्ट्रगल और इंडस्ट्री के कड़वे एक्सपीरियंस को शेयर करते नजर आ रहे हैं. इस बीच भोजपुरी स्टार काजल राघवानी ने अपनी को-कॉम्पिटिटर सारा गुरपाल से बातचीत करते हुए अपनी ही इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पर प्रोफेशनली धोखाधड़ी और करियर में मुश्किलें पैदा के सनसनीखेज आरोप जड़ दिए हैं.

जब सारा ने काजल से आम्रपाली के साथ उनके पुराने रिश्तों और विवादों पर सवाल पूछा, तो काजल ने बिना झिझक और समय लिए अपनी बात को खुलकर सामने रखा. भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों के साथ आम्रपाली के काम करने के तरीके पर टिप्पणी करते हुए काजल ने सीधा आरोप लगाया कि उन्हें कई फिल्मों से रातों-रात हटा दिया गया था.

कैमरे के सामने खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के राज

काजल राघवानी ने आम्रपाली पर आरोप लगाते हुए कैमरे के सामने खुलकर कहा, 'वो जिनके साथ काम करती हैं, जो कलाकार हैं, तो उनके साथ वो ज्यादा फिल्में करती हैं और मुझे उन फिल्मों से ही निकाल दिया गया था'. उन्होंने आगे दावा किया कि उन्हें इंडस्ट्री के सोर्स से पक्की खबरें मिली थीं कि उनको प्रोजेक्ट्स से हटाने के पीछे आम्रपाली का ही हाथ था. काजल राघवानी का गुस्सा केवल फिल्मों से निकाले जाने तक ही नहीं रहा, बल्कि उन्होंने सीन और गानों की कटौती का भी दर्द बयां किया.

 
अम्रपाली के सिर पर बड़े स्टार का हाथ!

काजल ने बताया कि किस तरह अच्छे गानों को उनसे छीनकर दूसरों के नाम कर दिया जाता था. इस पूरे खेल पर बात करते हुए काजल ने कहा, 'अगर मैं कोई सीन कर रही हूं, उसमें कोई गाना अच्छा आया, तो वो गाना अपने पे शिफ्ट करवा लेते थे.' काजल का मानना है कि किसी बड़े सितारे का हाथ सिर पर होने के कारण ही ऐसा भेदभाव संभव हो पाता है, जो उनके पास नहीं था.

सच्चाई बोलने पर मिली कड़वाहट

इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के बारे में बात करते हुए काजल ने कहा कि जब उन्होंने इस नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाई, तो लोगों ने उन्हें ही निशाना बनाना शुरू कर दिया. काजल ने अपने इस रुख को सही बताते हुए कहा, 'मैंने जो भी है, वो असली वजह रखी. तो लोगों को मिर्ची लग गई, बुरा लग गया.' उन्होंने साफ लहजे में ये माना कि बिना किसी बड़े गॉडफादर के इंडस्ट्री के इस पावर-गेम से मुकाबला करना उनके लिए आसान नहीं था.

आरोपों का बवंडर, बिग बॉस 20' में आम्रपाली का दांव

एक तरफ जहां काजल राघवानी 'राइज एंड फॉल 2' के मंच से भोजपुरी सिनेमा के कई राज को खोल रही हैं. तो वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे इस समय टीवी के सबसे बड़े शो 'बिग बॉस 20' में अपने गेम से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं. बिग बॉस 20 के घर में आम्रपाली अपनी समझदारी और शांत स्वभाव के साथ जिंदगी के अहम फैसलों पर बेबाकी से बात करने के लिए लगातार खबरों में बनी हुई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर आने के बाद आम्रपाली काजल द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर क्या सफाई देती हैं या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES