क्या आप भी खेसारी लाल यादव को प्यार करती हैं काजल राघवानी? राइज एंड फॉल 2 में बोलीं- मैरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी
काजल राघवानी इन दिनों शो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रही हैं. शो में उन्होंने एक बार फिर से खेसारी लाल यादव संग अपने रिश्ते को लेकर बात की है. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोला है जिसे सुन फैंस को लग रहा है कि वह आज भी खेसारी लाल यादव को पसंद करती हैं क्या?
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में काजल और मनीष के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है. शो में इससे पहले तेज प्रताप यादव संग भी उनका संबंध देखने को मिला है. शो में एक बार फिर से एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव को लेकर बात करते हुए नजर आई हैं.
खेसारी संग रिश्ते पर की बात
काजल राघवानी ने एक बार फिर से राइज एंड फॉल 2 में अपने 5 साल के रिश्ते पर बात की है. मनीष ने एक्ट्रेस से बोला कि उन दिनों को याद किया जब वो उनके साथ रिश्ते में थी. उनकी वजह से उन्होंने लाइफ से कुछ सीखा. वहीं काजल ने बोला कि याद करेंगे. उन्हें मेरी जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलने वाली हैं.
यूट्यूबर ने किया सवाल
मनीष कश्यप और काजल एक साथ बैठे होते हैं. इस दौरान यूट्यूबर ने सवाल किया कि सबसे साथ काम किया उन्हें किसके साथ काम करने के अच्छा लगा. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव का नाम किया. बोला कि मैंने ज्यादातर जो भी सीखा है वो खेसारी लाल जी से सीखा है. हार्ड वर्क करना.
शादीशुदा खेसारी से काजल को हो गया था प्यार
मनीष कश्यप ने सवाल किया फिर शादीशुदा खेसारी जी से प्यार कैसे हुआ. इस पर काजल ने बोला सही बात है. पहले मैं नहीं हू जिसे शादीशुदा से प्यार हुआ. बहुत सारी लड़कियों को प्यार हुआ है. मनीष अपने सवाल पर सफा देते हुए बोलते हैं मैं क्या बोल राह हूं, आपको जज नहीं कर रहा हूं. मैं तो आपसे पूछ रहा हूं. इसके बाद काजल बोलती है कि ऐसी ऐसी कंडीशन आई ना सामने, साथ में काम कर रहे थे, अट्रैक्शन हो गया प्यार हो गया.
मेरे जैसे नहीं मिलेगी
काजल आगे बोलती है क्या कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या. मेरी जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली. मनीष भी काजल की इस बात पर अपनी सहमती जताते हैं. फिर काजल बोलती है कि मुझे जीवन भार याद करेंगे. वो याद करते भी होंगे. सोशल मीडिया पर काजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि काजल खेसारी लाल यादव की बात कर रही हैं.