SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जेलर 2' में क्यों नहीं दिखा पहले पार्ट वाला जादू? रजनीकांत का स्टारडम, दमदार कहानी और इमोशनल कनेक्शन के मामले में कहां पीछे रह गई सीक्वल?

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 लोगों का मनोरंजन कर रही हैं, लेकिन साल 2023 में रिलीज फिल्म जेलर जैसा कमाल नहीं दिखा पाई. आइए जानते हैं रजनीकांत की 'जेलर' और 'जेलर 2' में क्या है फर्क?, 3 पॉइंट्स में समझिए 'जेलर 2' में क्या रह गई कमी?

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 17, 2026, 05:13 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 05:17 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join

साल 2023 में रिलीज जेलर फिल्म रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा था. जेलर फिल्म में सस्पेंस, इमोशनस, दमदार बैकग्राउंड ने दर्शकों पर गहरा छाप छोड़ा था. रजनीकांत के फैंस उनको सालों से प्यार करते आए हैं, जेलर उनके उसी स्टारडम को दिखाती है. जेलर फिल्म एक नॉर्मल मसाला फिल्म लग सकती थी, लेकिन डायरेक्टर नेल्सन और अनिरुद्ध रविचंदर के खास म्यूजिक ने फिल्म को शानदार बना दिया.

फिल्म जेलर की कहानी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था, इसी वजह से दर्शकों को जेलर 2 से काफी उम्मीद थे. सीक्वल में भी रजनीकांत एक्शन अंदाज में दिखे हैं, सीक्वल पहली फिल्म जैसा जादू दिखाने में विफल रही है. आइए  जानते हैं इसके पीछे का कारण?

जेलर 2 फिल्म की कमजोर कहानी

जेलर फिल्म में रजनीकांत द्वारा निभाया किरदार मुथुवेल पांडियन एक रिटायर्ड जेलर था. रिटायमेंट के बाद परिवार के साथ अपनी लाइफ शांति के साथ बिता रहा था. इंटरवल से पहले उनका किरदार एक गुस्सैल इंसान में बदल जाना, जो कि काफी मजेदार और दमदार था. जेलर फिल्म की कहानी में सस्पेंस और रोमांच देखने को मिला.  वहीं जेलर 2 की कहानी काफी कमजोर है. पूरी फिल्म एक ही पैटर्न पर चलती है. फिल्म में विलेन मुथुवेल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, लेकिन मुथुवेल उन्हें हरा देते है, इसके बाद दूसरा विलेन आ जाता है. जिस वजह से फिल्म रोमांच नहीं दिखता है.

इमोशनल कनेक्शन की कमी

फिल्म जेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता बेटे की मौत के बाद पूरी तरह से टूट चुका था. बेटे की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानता था. इसी बदले की वजह से फिल्म के एक्शन सीन के साथ एक इमोशनल कनेक्शन है जो कि कहानी को मजबूत बनाता है. जब पिता को पता चलता है कि उनका बेटा जिंदा है तो वह कहानी एक दर्दनाक मोड़ होता है. फिल्म का सबसे इमोशनल सीन जब पिता अपने बेटे को उसके किए काम की वजह से मारता है. वहीं जेलर 2 फिल्म में ऐसा कोई इमोशनल जुड़ाव देखने को नहीं मिलता है. फिल्म जेलर में दिखाया गया है कि जब मुथुवेल ने अपने बेटे का साथ क्या है तो परिवार का रिएक्शन क्या है. परिवार का रिएक्शन फिल्म में काफी लेट आता है जिस वजह से फिल्म इमोशनस की कमी दिखती है.

फिल्म में ज्यादा स्टार कास्ट

जेलर 2 की कास्ट में बदलाव किया गया है. फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती को शामिल किया जो कि विलेन के परिवार के सदस्य हैं. फिल्म की सीक्वल में बड़े किरदार की कास्टिंग से कहानी को शानदार बनाने की कोशिश की है, लेकिन बड़ी कास्ट से कहानी या किरदार पर खास असर नहीं पड़ा. स्टार्स को फिल्म में शामिल करने से कहानी बस लंबी हुई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES